Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
चंद्र ग्रहण के बाद सभी 12 राशियों पर पड़ा क्या प्रभाव? जानें आपकी किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी परेशानी
Chandra Grahan 2025 Effect Of 12 Zodiac Signs: 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था। बीती रात आसमान में चंद्रमा एकदम लाल बिल्कुल खून के रंग की तरह दिखाई दे रहा था। इस अद्भुत नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और दुनिया भर में करोड़ों लोग इस अद्भुत चंद्र ग्रहण के गवाह बने। बता दें कि चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका सीधा असर चंद्रमा की ऊर्जा पर पड़ता है और चंद्रमा ही हमारे मन, भावनाओं और जीवन की परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का असर पूरी दुनिया के साथ ही सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है।
किसी की किस्मत चमक सकती है तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।अगर आप सोच रहे हैं कि हाल ही में लगे इस चंद्र ग्रहण के बाद आपकी राशि पर क्या असर होगा? तो आइए जानें विस्तार से - किस राशि की किस्मत देगी साथ और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।

1. मेष
मेष राशि वालों की राशि पर चंद्र ग्रहण का मिलाजुला असर पड़ा है। इस राशि के लोगों के लिए किसी पवित्र स्थान पर जाना उचित रहेगा। जल्द अच्छी खबर भी मिल सकती है और आपने कई योजना बनाई है तो वो भी पूरी हो सकती है।
2. वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का असर अच्छा रहा। इस राशि के लोगों को ये याद रखने की जरूरत है कि उन्होंने जो सोचा है या प्लान बनाया है वो पूरा होगा। पर्सनल लाइफ में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
3. मिथुन
चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लिए एक प्रकाश लेकर आया है। अब आप अपने भविष्य को लेकर प्लान बना सकते हैं जो सफल रहेंगे। मिथुन राशि के लोगों को शांत रहने की जरूरत है।
4. कर्क
कर्क राशि वाले जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का रिजल्ट अच्छा साबित होने वाला है। कर्क राशि वाले लोगों को आने वाले दिनों के लिए अच्छे आइडिया आएंगे और करियर में तरक्की मिलेगी।
5. सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को खुद मनन और चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि प्रयास करने के बाद जीवन में सफलता मिलने की उम्मीद बहुत अधिक है लेकिन हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत है।
6. कन्या
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का असर कुछ इस प्रकार है कि उन्हें प्यार के रिश्ते में असफलता मिल सकती है। मगर अच्छी बात ये है कि आने वाले समय में उनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी और सफलता कदम चुमेगी।
7. तुला
तुला राशि वाले लोग अपने काम और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखेंगे जो अच्छी बात है। वो अपनी दुविधाओं से निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जिंदगी में एक नए विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं।
8. वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को सही निर्णय लेने की जरूरत है और उस पर टिके रहने की भी जरूरत है। साथ ही फालतु के विवादों से दूर रहें तो अच्छा है वरना परेशानी बढ़ सकती है।
9. धनु
धनु राशि वालों को इस वक्त जरूरत है कि वो अपने दिल और दिमाग को आराम दें। दौड़ भाग वाली जिंदगी में थोड़ा विराम लगाएं और नए सिरे से काम के बारे में सोचें।
10. मकर
मकर राशि वाले जातक धीरे-धीरे लेकिन अपने टारगेट और प्लान की ओर बढ़ेंगे। पूरी ऊर्जा और हिम्मत के साथ वो अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
11. कुंभ
किसी बात को लेकर दिल में डर बना रहेगा जो कहीं न कहीं सच भी हो सकता है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।
12. मीन
मीन राशि वालों के लिए आने वाले दिन अच्छे रहने वाले हैं। बस जरूरत है तो अपने दिल और दिमाग की बात को सुनने की और सही फैसला लेने की।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











