Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2025: लग चुका है चंद्र ग्रहण, बिना टेलीस्कोप के भी देख सकते हैं 'ब्लड मून'
Chandra Grahan 2025: आज 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके साथ ही पितृपक्ष की शुरुआत, भद्रा का साया और मृत्यु पंचक भी शुरू हो गए हैं, जिससे यह दिन और भी संवेदनशील बन गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का असर न केवल धार्मिक कार्यों पर पड़ता है बल्कि मानव जीवन और राशि फल पर भी दिखाई देता है। वहीं, ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसे अशुभ माना गया है।
अब सूतक काल शुरू हो गया है इस दौरान मांगलिक कार्य, यात्रा और नए कार्य की शुरुआत वर्जित होते हैं। आइए जानते हैं कि सूतक काल में क्या करें क्या न करें और इस दौरान किस राशि पर क्या असर पड़ने वाला है। आइए आप भी जान लेते हैं।

नंगी आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण के बारे में नेहरू तारामंडल की कार्यक्रम प्रबंधक प्रेरणा चंद्रा कहती हैं, "...यह विशेष है क्योंकि बहुत लंबे समय के बाद हम भारत में, विशेष रूप से दिल्ली में, नंगी आँखों से पूर्ण चंद्र ग्रहण देख पाएँगे। लोगों में इसे लेकर बहुत उत्साह है, क्योंकि इस ग्रहण को 'रक्त लाल चंद्रमा' के नाम से जाना जाता है। जब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर पड़ता है और पृथ्वी बीच में आकर उसे ढक लेती है, तो हम चंद्र ग्रहण देखते हैं..."
शुरू हो चुका है चंद्र ग्रहण
आज यानी 7 सितंबर को पितृपक्ष के साथ ही चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो चुका था। जो दोपहर12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो गया था। अब साल का दूसरा और आखिरि पूर्ण चंद्र ग्रहण लग गया है। आसमान में चांद अलग-अलग रंग बदलने लगा है। आधी रात को आसमान में ब्लड मून दिखाई देगा जो अलग-अलग शहरों में कुछ मिनटों के अंतराल पर दिखाई देगा। बता दें कि ये ग्रहण 3 घंटे18 मिनट तक रहने वाला है।
आपके शहर में कब दिखेगा ब्लड मून?
गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ व कानपुर में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व वाराणसी में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
लखनऊ में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 27 मिनट तक दिखाई देगा।
वाराणसी में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
प्रयागराज में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है। वहां रात को 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण का समापन मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा।
इस ग्रहण का कौन सी राशि पर क्या असर?
मेष राशि वालों के ये चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक लाभ मिलेगा तो दोस्तों से नाराजगी बढ़ेगी।
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण परेशानियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में असफलता मिलेगी और पारिवारिक तनाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। उन्हें इस दिन को और भोले बाबा का ध्यान करें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थय की दृष्टि से परेशानियों वाला रहने वाला है। कोई शोक समाचार मिल सकता है। यात्रा करने से बचें।
It’s a full moon today! 🌕
— NASA (@NASA) September 7, 2025
Skywatchers in most of Africa, Europe, Asia and Australia may also see a lunar eclipse, or Blood Moon. Totality will begin around 1730 UTC and last for about 82 minutes.
No matter where you are, you can learn how eclipses work: https://t.co/qt42ek6ojZ pic.twitter.com/pxXFRnSjUE
सिंह राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का असर सामान्य रहेगा। बस जीवनसाथी की सेहत की चिंता सता सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से लेकर राजनीतिक तक हर काम में सफलता मिलने वाली है।
तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कुछ खास नहीं रहने वाला है। उन्हें संतान की ओर से चिंता हो सकती है, और कोई पुराना विवाद दोबारा खड़ा हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक रूप से तो लाभ हो सकता है लेकिन शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।
धनु राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण फलदायी होने वाला है। उन्हें आर्थिक लाभ होगा और रुके हुए काम बनेंगे।
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और शारीरिक रूप से भी परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण ज्यादा परेशानियों वाला है। उन्हें मानसिक तनाव हो सकता है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मीन राशि वाले जातक अपनी चिंताओं से घिर सकते हैं। उन्हें व्यर्थ के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
