Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2024 Unlucky Zodiacs: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा संभलकर
Chandra Grahan in March 2024 Unlucky Zodiacs: मार्च महीने में सभी को होली पर्व का इंतजार रहता है। खगोलीय दृष्टि से भी ये महीना काफी ख़ास है। गौरतलब है कि साल 2024 का पहला ग्रहण इसी महीने में लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण होगा।
ध्यान देने वाली बात ये है कि मार्च महीने में लगने वाला चंद्र ग्रहण होली पर्व के दिन लगने वाला है। इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा। वहीं कुछ राशियों को कुछ ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में। साथ ही जानकारी लेते हैं कि आने वाले चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

Chandra Grahan 2024: List of Unlucky Zodiac Signs
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मिला-जुला परिणाम मिल सकता है। हालांकि ग्रहण के दौरान मानसिक तनाव , थकान तथा सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों को कोई भी निर्णय लेने के लिए बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। व्यापार तथा कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार से जान को जोखिम में ना डालें। लव लाइफ में भी समस्या आ सकती है। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण में कई प्रकार की चुनौतियां आने की संभावना है। इस अवधि में आपको जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को विरोधियों तथा शत्रु पक्ष से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपसी लोगों से दुश्मनी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। जीवनशैली का ध्यान रखकर आप अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। नौकरी में मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार से आपको कार्य करने में दबाव महसूस होगा। प्रेम संबंध में अशांति रहेगी। घर परिवार में भी क्लेश हो सकता है।

वृश्चिक राशि:
चंद्र ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा विरुद्ध रहेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको चंद्र ग्रहण के दौरान नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कठोर परिश्रम तथा दृढ़ निश्चय करने की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान आप क्रोधित होने से बचे। वाद विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। इस अवधि में वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें।
साल 2024 में कब कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse in 2024)
1. इस वर्ष 2024 का प्रथम चंद्र ग्रहण 25 मार्च दिन सोमवार को लगेगा।
2. 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर दिन बुधवार को होगा।
साल 2024 के पहले चंद्र ग्रहण का समय (Lunar Eclipse 2024 Date and Timing)
ग्रहण उपच्छाया से पहले स्पर्श - प्रातः काल 10:24 मिनट
परमग्रास चंद्र ग्रहण - दोपहर 12:43 मिनट
उपच्छाया अंतिम स्पर्श - दोपहर 03:01 मिनट
चंद्र ग्रहण का समय - 04 घंटा 36 मिनट 56 सेकंड
उपच्छाया चंद्र ग्रहण का परिमाण - 0.95
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
