Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Chaturgrahi Yog 2023: मेष राशि में बन रहा है दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन जातकों पर होगी नोटों की बारिश
ज्योतिष शास्त्र में यकीन रखने वाले लोग यह जानते हैं कि ग्रहों की चाल, उनकी स्थिति, अलग अलग राशि में गोचर आदि सबकुछ आम जीवन को प्रभावित करता है।
सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस वजह से कई बार विशेष योग और युति का निर्माण भी होता है। इसका असर भी 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है।

गौरतलब है कि बुध ग्रह फिलहाल मेष राशि में मौजूद हैं और उनके साथ राहु भी पहले से विराजमान हैं। अब चंद्र देव भी इसी राशि में पहुंच चुके हैं। चन्द्रमा के पहुँचते ही मेष राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से कुछ जातकों को लाभ होगा तो वहीं कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मेष राशि में बना चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए हितकारी रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में घर परिवार का माहौल बड़ा ही खुशहाल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इससे आप मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। वहीं निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने की उम्मीद है।
कर्क राशि
मेष राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप इस समय का भरपूर लाभ उठाएंगे।
मकर राशि:
इस दुर्लभ योग से लाभ प्राप्त करने वालों की लिस्ट में मकर राशि के जातकों का नाम भी शामिल है। व्यापार करने वाले जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को भी आर्थिक फायदा मिल सकता है। सम्भावना है कि आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि के जातक मानसिक रूप से खुद को शांत रखने में सफल रहेंगे। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही किसी समस्या से निजात मिलेगा। व्यापारियों को बिजनेस बढ़ाने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। निवेश के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications