Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chaturgrahi Yog in Taurus 2024: 100 साल बाद होगा चतुर्ग्रही योग का निर्माण, इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
Chaturgrahi Yog in Taurus in May 2024: ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं। इस दौरान कई बार त्रिग्रही योग, चतुर्ग्रही योग जैसे दुर्लभ संयोग भी बनते हैं। इस तरह के योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि बृहस्पति देव वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद सूर्य भी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। उसके बाद महीने के अंत में नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि पाने वाले बुध ग्रह भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साथ ही शुक्र देव भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग और चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का एकसाथ निर्माण होगा। इसके अलावा सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वहीं सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा। एक साथ कई योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं लगभग सौ साल बाद वृषभ राशि में बन रहा चतुर्ग्रही यह किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
Chaturgrahi Yog 2024 in Taurus: List of Lucky Zodiac Signs in Hindi
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के पहले घर में चतुर्ग्रही योग बनने से इन जातकों को अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चली आ रही कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। संपत्ति से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में चल रही कोई परेशानी दूर होगी। नई संपत्ति और वाहन खरीदने के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से अप्रत्याशित अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस चतुर्ग्रही योग से कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना है। साथ ही मेहनत के अनुरूप उचित फल की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकेगा। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। इस राशि के कर्मचारियों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि का लाभ भी मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। संभावना है कि कोई बड़ी डील आप फाइनल करें। व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के उम्दा अवसर मिलेंगे। नयी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
