Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chaturmas 2024: शुरू हो रहा है चातुर्मास, इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आने वाला चार माह
Chaturmas 2024 Rashifal: सनातन धर्म में चातुर्मास का बहुत ही अधिक महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु नारायण को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चातुर्मास आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से प्रारंभ होकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को समाप्त होती है।
मान्यता है कि चातुर्मास में भगवान श्री हरि योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन श्री हरि अपनी निद्रा खोलते हैं। इस वर्ष चातुर्मास 17 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगा और 12 नवंबर 2024 देवउठनी एकादशी पर इसकी समाप्ति होगी।

चातुर्मास में कई राशियों के जातकों पर जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु नारायण का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। इन चार महीनों में इन भाग्यशाली राशियों के जातकों को जीवन में किसी भी प्रकार की तंगी का सामना नहीं करना नहीं पड़ेगा। आइये विस्तार पूर्वक जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियाँ हैं जिनके लिए चातुर्मास बहुत अच्छा साबित होने वाला है।
चतुर्मास 2024 राशिफल (Chaturmas 2024 Rashifal)
मेष राशि:
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास बहुत ही लाभप्रद होने वाला है। इस राशि के जातकों को किसी भी प्रकार से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होगी। इस समय आपका धन का संचय अधिक होगा और किसी भी प्रकार के बेफिजूल खर्च का सामना नहीं पड़ेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह चार महीने बेहद ही शुभ होने वाले हैं। चातुर्मास के अवसर पर भगवान विष्णु नारायण के आशीर्वाद से वृषभ राशि के लोगों की समस्याएं खत्म होने की उम्मीद रहेगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को इस समय सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार की संभावना रहेगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए चातुर्मास का महीना बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इन 4 महीने में भगवान श्री हरि के आशीर्वाद से आपको कोई बहुत ही बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। बिजनेस का क्षेत्र बहुत ही व्यापक हो सकता है। इसके साथ ही आय के साधन में इजाफा करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी शुभ होने वाला है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए देवशयनी एकादशी से आने वाले चार माह बहुत ही यादगार साबित होने वाले हैं। चातुर्मास के अवसर पर भगवान विष्णु नारायण के विशेष आशीर्वाद से रोग, दोष और कष्ट समेत संपूर्ण समस्याएँ दूर हो जाएगी। तरक्की के नए-नए अवसर खुल सकते हैं। पुराने समय से किए गए निवेश में इस समय रिटर्न के साथ बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
