Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chawal ke Totke: दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा साथ, रुक गयी है बरकत तो सौभाग्य प्राप्ति के लिए आजमाएं चावल के ये उपाय
Chawal ke upay: चावल की हमारे जीवन में बहुत भूमिका होती है। चावल हमारे परिवार के आहार का अहम हिस्सा है। खाने के साथ साथ चावल पूजा-अर्चना के कार्यों और अनुष्ठानों में भी बहुत ज़रूरी है।
इसके साथ ही कई ज्योतिषी और वास्तु दोषों को भी चावल के द्वारा खत्म किया जा सकता है। जानते हैं चावल से सम्बन्धित ऐसे ही कुछ चमत्कारी उपाय जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और अच्छे भाग्य की प्राप्ति हो सकती है। जानते हैं चावलों से किए जा सकने कुछ उपाय -

रुके हुए कार्य
अगर काफी लम्बे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो किसी भी मंगलवार के दिन अपने घर के पूजा स्थल में हनुमान जी की मूर्ति के नीचे 9 सफ़ेद चावल के दाने रखें। अगर घर के पूजाघर में मूर्ति ना हो तो हनुमान जी की तस्वीर के पीछे एक कागज़ की पुडिया में चावल के 9 दाने छुपा के रख दें। इससे आपके बाधित कार्य भी पूरे होंगे और उन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
बरकत के लिए करें ये उपाय

यदि आपके घर में आर्थिक समस्याएं आ रहीं हैं और बरकत नहीं है तो यह उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इससे धन ना टिकने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चावल के 7 साबुत दाने लेकर एक लाल कपड़े में लपेटें और अपने पर्स या धन रखने की जगह रख दें।
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए
अगर दुर्भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ रहा है तो ताम्बे के एक लौटे में जल भरकर इसमें थोड़ी सी रोली, हल्दी, लाल फूल और चावल के कुछ दाने डालें। इस जल से सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय लगातार 43 दिनों तक करने से आपका भाग्य बदलेगा और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
