Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जेठ का छठा बड़ा मंगल आज: बंद किस्मत का ताला खोल देंगे बजरंगबली के ये 3 अचूक उपाय, बरसेगा पैसा ही पैसा
Chheta Bada Mangal 2026 Upay: आज जेठ मास का छठा बड़ा मंगल है और ये दिन हनुमान जी के भक्तों के लिए बहुत खास है। ये दिन बजरंगबलि के भक्तों के लिए संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा पाने का महासंयोग है। अगर आपके बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं, कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है या नौकरी में तरक्की रुकी हुई है, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए किए गए कुछ विशेष उपाय सोई हुई किस्मत को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं उन 3 अचूक उपायों के बारे में...

1. कर्ज और संकट से मुक्ति के लिए आज हनुमान जी को सिंदूर का चोला और चमेली का तेल
हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। छठे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में घुला हुआ नारंगी सिंदूर अर्पित करें जिसे चोला चढ़ाना कहते हैं। इसके साथ ही उनके चरणों के सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपके सारे काम बन जाएंगे। यह उपाय आपके जीवन से हर तरह के बड़े संकट, कानूनी विवाद और पुराने से पुराने कर्ज के बोझ को मिटाने की शक्ति रखता है।

2. शनि दोष और नौकरी की परेशानी होगी दूर करने के लिए आज पीपल के 11 पत्तों की माला का उपाय
अगर आप शनि दोष के मुक्ति चाहते हैं तो आज के दिन पीपल के 11 साबुत और साफ पत्ते तोड़ लें। इन्हें गंगाजल से धोकर इन पर चंदन या कुमकुम से 'श्री राम' लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं और मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। बता दें कि इस उपाय को करने से कुंडली में मौजूद भारी शनि दोष (साढ़ेसाती या ढैय्या) शांत होता है और नौकरी या बिजनेस में आ रही रुकावटें तुरंत दूर होती हैं।
3. धन लाभ और सुख-समृद्धि के लिए आज बूंदी का महाप्रसाद चढ़ाएं और भंडारा करें
बड़ा मंगल पर दान का बहुत अधिक महत्व है। आज शाम के समय हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को गरीब बच्चों और जरूरतमंदों में बांट दें। यदि संभव हो, तो राहगीरों के लिए ठंडे पानी या शरबत की व्यवस्था (प्याऊ) करें। जान लें कि बजरंगबली को मीठा भोग लगाने और सेवा करने से घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं और पैसों की तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
