Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Christmas 2023 Unique Gift Ideas: राशि के अनुसार यहां देखें क्रिसमस गिफ्ट आईडिया
Christmas Gift Ideas: दिसंबर का महीना आते ही, नए साल की आमद की ख़ुशी होने लगती है। और उससे पहले आने वाले क्रिसमस पर्व इस हॉलिडे पीरियड को और भी ज्यादा शानदार बना देता है। क्रिसमस त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
साल का आखिरी माह शुरू होते ही इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। ईसाई धर्म के लोग यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। मगर ये त्योहार सिर्फ ईसाई ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी सेलिब्रेट करते हैं।

क्रिसमस दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने का मौका देता है। साथ ही इस त्योहार पर सभी एक दूसरे को तोहफे भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबी लोगों को क्रिसमस गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां आपको कुछ मदद मिल सकती है। यहां देखें क्रिसमस पर राशि अनुसार गिफ्ट आइडियाज।
मेष: मेष राशि के जातकों को आप कलरफुल स्कार्फ या हैट तोहफे में दे सकते हैं। इन्हें टेक गैजेट या स्पोर्ट्स से जुड़ी चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ: इस राशि के लोगों को आप चॉकलेट बॉक्स या बढ़िया वाइन दे सकते हैं। एक अच्छा ब्लैंकेट भी दे सकते हैं।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आप कोई अच्छी किताब या फिर किसी डिजिटल प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं। इन्हें पढ़ना और फ़िल्में देखना बहुत पसंद होता है।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को आप कुकिंग से जुड़ी कोई किताब दे सकते हैं। आप होम डेकोर के आइटम भी गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह: आप इन्हें स्टाइलिश ऑउटफिट गिफ्ट कर सकते हैं। चाहें तो गोल्ड ज्वेलरी भी दे सकते हैं।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आप फोटो फ्रेम, खूबसूरत कैंडल सेट या फिर कुकवेयर सेट दे सकते हैं।
तुला: इस राशि के लोगों को आप खाने-पीने के कोई खास आइटम तोहफे में दे सकते हैं। आप चाहें तो किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी जा सकते हैं।
वृश्चिक: इस राशि के लोगों को आप खूबसूरत स्कार्फ़ या एक अच्छा स्वेटर गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु: धनु राशि के लोगों को ट्रेवल का शौक होता है। आप उन्हें ऐसे सामान दे सकते हैं जो घूमने के दौरान इस्तेमाल होते हैं। आप उन्हें ट्रेवल वाउचर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर: मकर राशि के लोगों को आप ट्रेंडी ऑउटफिट से लेकर डेकोरेटिव आइटम तक कुछ भी गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ: इस राशि के लोगों को आप कोई गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक सामान तोहफे में दे सकते हैं।
मीन: इस राशि के लोगों को आप ब्यूटी से जुड़े आइटम जैसे बाथ ऑयल, परफ्यूम, स्किन केयर प्रोडक्ट आदि दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
