Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Vastu Shastra: अक्सर लोग घर में कॉकरोच दिखाई देने को सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि नियमित सफाई के बावजूद इनकी संख्या लगातार बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बार-बार कॉकरोचों का दिखना घर में फैली अव्यवस्था, नकारात्मकता या कुछ वास्तु दोषों की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि, इसके पीछे नमी, गंदगी और भोजन के कण जैसे व्यावहारिक कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार घर में कॉकरोचों का बार-बार नजर आना क्या संकेत देता है।

वास्तु का संकेत
वास्तु शास्त्र में घर के आसपास दिखाई देने वाली कई चीजों को संकेतों के रूप में देखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में अचानक बड़ी संख्या में कॉकरोच नजर आने लगें, तो इसे घर के वातावरण में बढ़ती नकारात्मकता या अव्यवस्था से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इसका संबंध साफ-सफाई और आसपास के माहौल से भी हो सकता है।
आर्थिक असंतुलन का संकेत
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में कॉकरोचों की संख्या लगातार बढ़ने लगे, तो यह फिजूलखर्ची या पैसों के अनियोजित खर्च की ओर इशारा कर सकता है। यदि लगातार धन की हानि, बचत में कमी या अचानक खर्च बढ़ रहे हों और साथ ही कॉकरोचों की संख्या भी बढ़ रही हो, तो इसे ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक समस्याओं का संकेत भी माना जाता है।
घर का माहौल हो सकता है प्रभावित
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदगी और नमी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ऐसे में, यदि घर में कॉकरोचों की संख्या बढ़ रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि घर में नकारत्मक ऊर्जा बढ़ी हुई है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव या छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना भी बढ़ सकती है।
राहु-केतु का प्रभाव
ज्योतिष में राहु को भ्रम, अव्यवस्था और छिपी हुई समस्याओं का कारक माना गया है। चूंकि कॉकरोच अक्सर अंधेरी और नम जगहों में रहते हैं, इसलिए कुछ ज्योतिषाचार्य इन्हें राहु के प्रतीकात्मक प्रभाव से जोड़ते हैं। माना जाता है कि साफ-सफाई के बाद भी इनका लगातार बढ़ना किसी ऊर्जा असंतुलन का संकेत हो सकता है।
किन जगहों पर कॉकरोच दिखना है अशुभ?
यदि कॉकरोच रसोईघर, मंदिर वाले स्थान या अनाज रखने की जगहों पर अधिक दिखाई दें, तो वास्तु में इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। माना जाता है कि ये स्थान घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े होते हैं। इसलिए इन जगहों की स्वच्छता और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
