Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
December 2023: साल के आखिरी माह में दुर्लभ राजयोग, नए साल से पहले इन 3 राशियों को मिलेगा तोहफा
December 2023 Grah Gochar: साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर बस अब कुछ ही दिन दूर है। ग्रह गोचर के लिहाज से यह माह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और स्थिति की बहुत अहमियत होती है।
सभी ग्रह अपनी चाल से एक राशि से दूसरी राशि में विचरण करते हैं और इस दौरान कई बार शुभ राजयोग का निर्माण होता है। इसका प्रभाव आम जीवन पर प्रत्यक्ष तौर पर देखने को। दिसंबर माह में भी कुछ ऐसे योग बनने वाले हैं जो विशेष फलदायी साबित होते हैं।

दिसंबर 2023 में चार राजयोग बनने वाले हैं। इस माह में शनि ग्रह से शश राजयोग का निर्माण होगा। वहीं मंगल ग्रह से रुचक राजयोग बनेगा और शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इन सभी राजयोग का सबसे अधिक लाभ 3 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं उनके बारे में :
मेष राशि :
साल 2023 का आखिरी महीना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को दिसंबर के महीने में कई शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। दिसंबर में बनने वाले चार राजयोगों के प्रभाव से आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। ये साल जाते जाते आपको कई खुशियां दे जाएगा। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आएगी।

तुला राशि :
तुला राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत शुभकारी रहने वाला है। इस साल का अंत आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप सकारात्मकता के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। आपको इस माह में अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और इन्हीं कार्यों में आप समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशनुमा महौल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों को भी फायदा होगा।
धनु राशि :
धनु राशि के जातक भी उन सौभाग्यशाली लोगों में शामिल हैं जिन्हें दिसंबर के महीने में होने वाले ग्रह-गोचरों का लाभ मिलने वाला है। इस माह में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबारियों को अपना व्यापार फैलाने का मौका मिलेगा, साथ ही कोई अच्छी डील भी आप फाइनल कर सकते हैं। इस माह में आपके रुके हुए कार्य भी बन पड़ेंगे। उधार में दिए पैसे भी वापस मिल जाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी जिससे पैसों से जुड़ी कोई मुश्किल नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











