Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सूर्य ग्रहण से पहले सच हुई डराने वाली भविष्यवाणी! देहरादून में बादल फटने से तबाही, देखें डराने वाली वीडियो
Dehradun Cloudburst Prediction Truth: उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई होटल और घर इस तबाही में बर्बाद हो गए और लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून के सहस्त्रधारा में बीती रात बहुत तेज बारिश हुई और बादल फटा। आधी रात को लोग सोए हुए थे और उन्हें पता भी नहीं चला कि ये क्या हुआ है। इस तरह की तबाही की भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी, जी हां, एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने कहा था कि सूर्य ग्रहण का असर 15 दिन पहले से ही दिखने लगता है और 6 महीने बाद तक रहता है।
इस बार का सूर्य ग्रहण भारी तबाही लाने वाला है क्योंकि ये साल मंगल का साल है और महीना भी नौवां यानी सितंबर का है जो मंगल का ही नंबर है। ऐसे में सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बादल फटना और सुनामी जैसी भविष्यवाणी की गई थी जो सच भी हो गई है।

देहरादून में फटा बादल मची तबाही
देहरादून के सहस्त्रधारा में बीती रात सोमवार को बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला है। रविवार से लगातार हो रही आफत की बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं और कई होटल और घर बर्बाद हो गए हैं। तमसा नदी उफान पर है और उसने भंयकर रूप ले लिया है जिसे देख कोई भी डर जाए। बता दें कि ये घटना बीती रात करीब 11:30 बजे हुआ।
पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी
सूर्य ग्रहण से पहले ज्योतिष वाई राखी द्वारा दी गई चेतावनी सच होती दिख रही है। आसमान से बरपी आफत ने देहरादून में तबाही मचा दी। अचानक हुए बादल फटने से न सिर्फ लोगों में दहशत फैल गई बल्कि कई घर और सड़कें पानी में बह गए।
एस्ट्रोलोजर ने बताया था कि सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों का असर 15 दिन पहले से और 6 महीने बाद तक रहता है। ये साल वैसे भी मंगल का साल है और सितंबर का महीना जिसका नंबर 9 है वो भी मंगल का नंबर है। ऐसे में ये महीना भारी तबाही लाने वाला है। ऊपर से सितंबर में ही एक 15 दिन के अंतर पर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों पड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
देहरादून में अचानक बादल फटा। देखते ही देखते पानी का सैलाब सड़कों और घरों में घुस गया। कई वाहन बह गए होटल और घर बर्बाद हो गए और लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
इस घटना के खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पानी के तेज बहाव, टूटते मकान और घबराए हुए लोग साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखने वालों की रूह तक कांप जा रही है।
प्रशासन और राहत कार्य
बादल फटने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, वहीं नुकसान का सही आंकलन अभी किया जा रहा है।
एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं और लोगों की मदद कर रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
