Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Dev Diwali 2024: इस वर्ष देव दिवाली पर बन रहा है शुभ संयोग, इन तीन राशियों के खुलेंगे भाग्य
Dev Diwali 2024 Rashifal: सनातन धर्म में देव दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और दीपदान की परंपरा है। इस दिन लक्ष्मी और विष्णु भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार ग्रहों की स्थिति कुछ अलग और शुभ संयोग बना रही है, जिससे कई जातकों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिल सकती है।
ज्योतिष के अनुसार, देव दीपावली के दिन गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में गज केसरी योग बनाएंगे, जबकि शनि शश राजयोग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही, व्यतिपात और वारियान योग भी बनेंगे। इन विशेष योगों के प्रभाव से तीन राशियों के जातकों का बुरा समय समाप्त होगा और उन्हें कई क्षेत्रों में उन्नति प्राप्त होगी। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं ये तीन राशियां जिन्हें इस देव दीपावली का लाभ मिलेगा।

Dev Diwali 2024 Rashifal: List of Lucky Zodiac Signs
वृषभ राशि:
देव दीपावली पर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार आएंगे। इस दिन से उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार और कारोबार में तेजी से विस्तार होगा, जिससे वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों पर देव दीपावली का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पुराने निवेश इस समय लाभ देंगे, और अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स साइन करेंगे, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी कोई परेशानी नहीं होगी, और आय के नए साधन बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और शेयर बाजार में निवेश करना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए देव दीपावली का दुर्लभ संयोग अत्यंत लाभकारी होगा। इस समय माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे पुरानी आर्थिक तंगी समाप्त हो जाएगी और आय के नए साधन बनेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी, नौकरीपेशा लोगों को वेतन और पदोन्नति का लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा, और दांपत्य जीवन में संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
