Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Devuthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी से इन चार राशियों का शुरू होगा शुभ समय, श्रीहरि विष्णु करेंगे कल्याण
Devuthani Ekadashi 2024 Rashifal: इस वर्ष देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है।
इस बार यह पर्व हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोगों में मनाया जाएगा, जो कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगा।

मेष राशि:
देवउठनी एकादशी का यह पर्व मेष राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। इस समय इन्हें धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत कर रहे हैं, वहां से जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण भी खुशियों से भरा रहेगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए भी देवउठनी एकादशी का पर्व बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक, मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी, करियर, और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नए व्यवसाय में कदम रखने या प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा।
तुला राशि:
देवउठनी एकादशी का पर्व तुला राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इस दौरान लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे व्यवसाय में तेजी से मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने निवेश इस समय लाभकारी साबित होंगे और अच्छा आर्थिक लाभ देंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि:
देवउठनी एकादशी का यह शुभ दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपके हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस समय उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications