Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती भी न खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Dhanteras 2025 Dos And Don'ts: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है और उनसे दुख-दरिद्रता दूर करने की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी और हीरा व बर्तन खरीदना शुभ होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लेकिन कई बार अनजाने में हम लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जिनसे धन की देवी प्रसन्न नहीं बल्कि रुष्ट हो जाती हैं।
ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है और ये जानना भी कि धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये आपके घर में धन और खुशहाली की वृद्धि में बाधा डाल सकती हैं।
छोटी-छोटी खरीदारी में हुई गलतियां भी मां लक्ष्मी की कृपा कम कर सकती हैं। यदि आप चाहते हैं कि इस धनतेरस पर आपकी घर की समृद्धि बनी रहे और आपके धन में वृद्धि हो, तो आपको इन 5 चीजों से दूर रहना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए और क्यों, ताकि आपका त्योहार शुभ और फलदायी साबित हो।

1. लोहे का सामान
धनतेसर के दिन गलती से भी लोहे का सामान जैसे कैंची, चाकू आदि न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है तो उस दिन तो वैसे भी लोहे का सामान खीरदना अशुभ माना जाता है।
2. स्टील के बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं जोकि होता भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील के बर्तन खरीदना अशुभ होता है और अधिकतर लोग यही गलती करते हैं। अगर आप बर्तन खरीदना चाहते हैं तो पीतल, तांबे और चांदी के बर्तन खरीदें।
3. प्लास्टिक का सामान
धनतेरस के दिन प्लास्टिक का सामान भूलकर भी नहीं खरीदें। ऐसा माना जाता है कि प्लास्टिक का सामान खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। आपको बता दें कि ये सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं।
4. जूते-चप्पल और काला सामान
इस दिन जूते-चप्पल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा काले रंग का सामान खरीदना भी अशुभ माना जाता है। आप धनतेरस पर ऐसा कोई भी सामान खरीदने से बचें।
5. तेल और घी
कम ही लोगों को पता होगा कि धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ये दो सामान खरीदने से घर में दरिद्रता और नेगेटिव एनर्जी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
