Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये शुभ चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत
Dhanteras 2025 Shopping Tips: हिंदू धर्म में धनतेरस को दीपोत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष यह पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन कुछ नया खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
क्या आप जानते हैं कि अगर राशि के अनुसार धनतेरस वाले दिन सामान खरीदा जाए, तो इससे आपके जीवन में नई ऊर्जा व खुशहाली आएगी। साथ ही, यह आपके जीवन की सभी नकारात्मकता को भी दूर कर देगा। तो आइए, जानते हैं इस साल धनतेरस पर राशि के अनुसार किन चीजों को खरीदना शुभ रहेगा -

मेष राशि
अगर आप मेष राशि के जातक हैं, तो आपको अपनी राशि के अनुसार धनतेरस वाले दिन पीतल के बर्तन, चांदी के गहने या सिक्के खरीदना चाहिए। यह आपके लिए शुभ हो सकता है। इस दिन इन सामानों को खरीदने से मां धनवंतरी के कृपया आपके ऊपर बरसेगी। साथ ही, आपके जीवन में सकारात्मक आएगी।
वृषभ राशि
अगर आपकी राशि वृषभ है, तो आपको धनतेरस वाले दिन चांदी, सफेद धातु या सफेद वस्त्र खरीदने चाहिए। चांदी की थाली या बर्तन खरीदना भी शुभ है।
मिथुन राशि
अगर आपकी राशि मिथुन है, तो आपको धनतेरस वाले दिन कांसे का बर्तन अवश्य खरीदना चाहिए। साथ ही, या ग्रीन रंग की वस्तुएं खरीदना भी लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए। अगर आपकी कर्क राशि है, तो इस दिन जरूर मां लक्ष्मी और गणेश की पीतल या मिट्टी की मूर्ति को जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन सोना, पीले धातु या पीतल की वस्तुएं खरीदना चाहिए। पीला वस्त्र या दीपक भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि
अगर आपकी राशि कन्या है, तो आपको इस दिन कांसे का बर्तन अवश्य खरीदना चाहिए। कांसे का बर्तन खरीदने से मां धनवंतरी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन चांदी की धातुएं अवश्य खरीदनी चाहिए। आप इस दिन पायल, अंगूठी या चांदी की कोई चैन भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली भी आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन झाड़ू, बर्तन या कोई सजावट का सामान अवश्य खरीदना चाहिए। इससे उनके जीवन में सकारात्मक आएगी और नकारात्मकता दूर होगी।

धनु राशि
जिन लोगों की राशि धनु है, उन्हें धनतेरस वाले दिन घर सजाने का सामान, बर्तन या सोने के गहने अवश्य खरीदना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को धनतेरस वाले दिन पीतल के बर्तन खरीदना चाहिए। पीतल के बर्तन खरीदने आपके लिए शुभ हो सकता है। ऐसे में आपके जीवन से सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों को धनतेरस वाले दिन चांदी के गहने या तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे उनके जीवन में ऊर्जा बनी रहेगी। साथ में नकारात्मकता भी दूर होगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को धनतेरस वाले दिन सोने चांदी या कोई वाहन खरीदना चाहिए। यह उनके लिए शुभ होगा। साथ ही उनके जीवन में धन के नए द्वार भी खुलेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
