Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में हर दिशा को विशेष महत्व दिया गया है। प्रत्येक दिशा से जुड़े अपने अलग नियम और सिद्धांत बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि घर में वास्तु के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सामान रखते समय यह समझना बेहद जरूरी होता है कि किस दिशा में कौन-सी वस्तु रखी जानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को भगवान कुबेर से जुड़ा माना गया है, जिन्हें धन और समृद्धि का देवता कहा जाता है। इसलिए इस दिशा में हमेशा साफ-सुथरी और शुभ वस्तुएं ही रखनी चाहिए, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि कुछ वस्तुओं को यदि उत्तर दिशा में रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक दिक्कतें सामने आ सकती हैं। तो आइए, जानते हैं कि उत्तर दिशा में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए -

टूटा या बेकार सामान न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कभी भी टूटी-फूटी या बेहद पुरानी और बेकार वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। चूंकि इस दिशा को धन और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है, इसलिए यहां रखा गया नकारात्मक या अनुपयोगी सामान आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि इस स्थान को हमेशा साफ, व्यवस्थित और हल्का रखा जाए, ताकि घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह बना रहे।
इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि टीवी, फ्रिज या कंप्यूटर जैसी वस्तुएं यदि इस दिशा में रखी जाएं, तो इससे ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है। इसका असर घर के माहौल पर पड़ता है और आर्थिक मामलों में भी बाधाएं आने की संभावना बढ़ जाती है।
कुड़ेदान रखने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुड़ेदान रखना शुभ नहीं माना जाता। चूंकि यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए यहां गंदगी या कचरा रखना नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और घर की सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है।
कांटेदार पौधे न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कांटेदार पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता। कैक्टस या इसी तरह के नुकीले पत्तों वाले पौधों को इस दिशा में रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है।
टॉयलेट की दिशा का ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में टॉयलेट सीट होना अशुभ माना जाता। मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है। अगर पहले से बना हुआ है, तो इसका इस्तेमाल बंद करना उचित होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
