Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Dussehra 2023 Lucky Zodiac Signs: इस साल का दशहरा इन 5 राशियों के लिए है बहुत शुभ, मिलेगा आर्थिक लाभ
Dussehra 2023 Lucky Zodiac Signs: बुराई पर अच्छाई की और भगवान श्री राम की रावण पर जीत का सबसे ख़ास पर्व दशहरा आने को है। इस वर्ष 24 अक्टूबर को विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में इस पर्व को बहुत महत्व दिया जाता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार विजयदशमी के मौके पर ग्रहों के शुभ संयोग से 5 राशियों को सौभाग्य की प्राप्ति होने जा रही है। इस दशहरा इन राशियों का अच्छा समय रहेगा और साथ ही आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियाँ जिनका भाग्य इस दशहरा में चमकेगा -

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातको को इस दशहरा आर्थिक लाभ मिलने के संयोग हैं। लम्बे समय से रुका हुआ धन वापिस आएगा वहीं निवेश किया गया धन भी लाभ देगा। इसके साथ ही बेफिजूल के खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
मकर राशि
इस राशि के लोगों को भी इस दशहरा आर्थिक फायदे मिलने वालें हैं। लम्बे समय से फंसा हुआ पैसा वापिस आएगा। वहीं नौकरी और व्यवसाय में आर्थिक तरक्की मिलने के आसार हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक इस दशहरा निवेश से पैसा कमा सकते हैं। शेयर बाज़ार, व्यवसाय या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश उनके लिए धन उपार्जन का साधन बनेगा। आय के इस नए स्त्रोत के कारण घर परिवार में भी खुशहाली आएगी।
तुला राशि
इस राशि के लोग भी इस समय आर्थिक तरक्की हासिल करेंगे। अपना कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा धन लाभ मिल सकता हैं। वहीं इस दौरान परिवार खासकर जीवनसाथी का साथ अच्छे से बना रहने वाला है।
कुम्भ राशि
इस वर्ष का ख़ास दशहरा कुम्भ राशि के लोगों के लिए भी अच्छा समय लेकर आ रहा है। यह समय जातकों के जीवन और परिवार को खुशहाली से भर देगा, इस समय किसी प्रकार की खुशख़बरी भी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा वहीं नौकरी में भी अच्चा समय रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
