Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Dussehra 2025 Vastu Tips: दशहरे पर ये 3 वास्तु उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Dussehra 2025 Vastu Tips: 22 सितंबर 2025, दिन सोमवार से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। माना जाता है कि मां दुर्गा ने ने दैत्यों से 9 दिन तक युद्ध किया ताकि धरती पर हो रहे उनके अत्याचारों से मुक्ति मिल सके। 10वें दिन देवी मां ने दैत्यों का संहार कर दिया। विजय दशमी को अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं है, बल्कि ये दिन धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का भी खास अवसर है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन किए गए कुछ उपाय घर से दरिद्रता और नेगेटिव एनर्जी को दूर करते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाए, तो दशहरे के दिन ये 3 सरल वास्तु उपाय जरूर करें।

1. पानी में सेंधा नमक डाल पोछा लगाएं
जिनके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है या आर्थिक तंगी की समस्या है उन लोगों को दशहरे के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, दशहरे के दिन अपने घर में पोछा लगाने वाले पानी में सेंधा नमक डालें और उससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
2. इस दिशा में दीपक जलाएं
दशहरे के दिन को अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। 9 दिनों तक माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और 10वें दिन विजय दशमी जिसे दशहरा भी कहते हैं मनाया जाता है। ऐसे में दशहरे के दिन घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं। यह न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश भी कराता है।
3. शस्त्र पूजन करें
एक और खास उपाय दशहरे के दिन आप कर लेंगे तो आपके दुश्मनों की संख्या में कमी आएगी। ये तो आप जानते ही हैं कि आज के समय में लोग अपने दुख ले इतना ज्यादा दुखी नहीं हैं जितना वो दूसरे की खुशियों से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने दुश्मनों या नजर लगाने वालों के बुरे इरादों को मिटाने के लिए आप दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करें। अगर आपके घर में शस्त्र नहीं हैं तो आप बाजार से जाकर खरीद लें। आपने ऊपर बताए तीनों उपाय कर लिए तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा, बुरी नजर दूर होगी और दुश्मन व नजर लगाने वाले लोगों के इरादे भी कमजोर होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
