Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Eid-ul-Adha 2023 Gift Ideas: ईद के मौके को बनाएं ख़ास, इन प्यारे तोहफों से अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान
Eid-ul-Adha 2023 Gift Ideas: मुसलमानों के लिए ईद-अल-अज़हा का दिन बहुत मायने रखता है। इसे बलिदान का पर्व या फिर कुर्बानी के दिन तौर पर भी याद किया जाता है। यह देश और दुनियाभर के मुलमानों के बीच मनाया जाता है।
बकरीद के मौके पर अकीदतमंद विशेष नमाज़ अदा करते हैं। इसके बाद इब्राहीम द्वारा उनके पुत्र इस्माइल की कुर्बानी के प्रतीक के रूप में बकरे की कुर्बानी दी जाती है।

यह दिन जरूर कुर्बानी की याद दिलाता है। मगर इस मौके पर दोस्तों रिश्तेदारों के साथ एक अच्छा समय भी गुजारा जाता है। इस दिन तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं। खूब सारी शॉपिंग की जाती है। इस दिन गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने की भी परंपरा है।
ईद अल-अज़हा के मौके पर एक दूसरे को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। यह सबसे खूबसूरत पल होता है। आपके द्वारा दिए तोहफों से आपके अपनों का दिन बन जाता है। अगर आप भी अपने चाहने वालों को ख़ुशी देना चाहते हैं तो ईद-अल-अज़हा यानी बकरीद के मौके पर उनकी राशि के अनुसार ये गिफ्ट्स दे सकते हैं।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल - इंक पेन
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और कहा जाता है कि इनमें एक अच्छे लीडर की क्वालिटी होती है। इसलिए आप इस स्पेशल दिन पर आप उन्हें स्याही वाला पेन उपहार में दे सकते हैं ताकि वे अपना भविष्य खूबसूरती से लिख सकें। साथ ही इस इंक पेन की मदद से वो अपनी खूबसूरत यादों को भी लिख कर कैद कर सकते हैं।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई - फूल
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो सौंदर्य, प्रेम और जुनून से जुड़ा है। आप इस राशि के लोगों को खूबसूरत फूल देकर खुश कर सकते हैं। और अगर उन्हें गार्डनिंग का शौक है तो आप बागवानी के लिए अच्छे पौधे और गमले दे सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून- कैंडल
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। आप इन्हें इत्र से भरी मोमबत्तियाँ दे सकते हैं। ये नेचर लवर होते हैं इसलिए इन्हें डिफ्यूज कैंडल्स पसंद आएंगे।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई- एंटीक ज्वेलरी
कर्क राशि के जातकों के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। आप उन्हें कुछ ऐसा तोहफा दे सकते हैं जो उन्हें लंबे समय तक याद रखें। आप उन्हें खूबसूरत एंटीक ज्वेलरी दे सकते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त- घर का बना स्वादिष्ट खाना
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इन्हें बकरीद के मौके पर खुश करने के लिए घर का बना खाना या मिठाइयां सबसे अच्छा विकल्प है।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर - प्रार्थना माला
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। आप उन्हें इस मौके पर दुआ पढ़ने के लिए माला दे सकते हैं ताकि वो उपरवाले को याद करके अपने मन को शांत कर सकते हैं।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर - इंस्टेंट कैमरा
तुला राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। यदि इस राशि के लोगों को आप बकरीद के मौके पर कुछ उपहार देना चाहते हैं तो उनके लिए इंस्टेंट कैमरा एक अच्छा ऑप्शन है।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर- बैकपैक
इस राशि के स्वामी ग्रह है मंगलम जिन्हें काफी उग्र माना जाता है। इन्हें घूमने फिरने का काफी शौक रहता है। इन्हें आप ईद के गिफ्ट के लिए बैकपैक दे सकते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर- डिज़ाइनर कार्पेट
धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। आप इन्हें घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए और इस्तेमाल के लिए गलीचा या कालीन गिफ्ट में दे सकते हैं।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी- इत्र तेल
इस राशि पर शनि देव का शासन रहता है। आप इन्हें खुश करने के लिए अच्छे क्वालिटी के परफ्यूम ऑयल उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी- कटलरी
कुंभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह भी शनि देव ही हैं। इन्हें जीवन में बढ़िया चीज़ों का बहुत शौक होता है। आप इन्हें खुश करने के लिए टेबलटॉप स्प्रेड या कटलरी का एक बढ़िया सेट उपहार में दे सकते हैं।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च- खूबसूरत आईना
मीन राशि जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। इनकी राशि के मुताबिक इन्हें डिज़ाइनर और खूबसूरत आईना तोहफे में दे सकते हैं। ये तोहफा उन्हें दिखायेगा कि वो खुद के लिए कितना काम कर रहे हैं और उन्हें इसकी कितनी जरूरत है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
