Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Fathers Day 2023 Gifts: इस साल फादर्स डे पर राशि के अनुसार चुनें पापा के लिए बेहतरीन गिफ्ट्स
वेदों और पुराणों में माता पिता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हम चाह कर भी अपने माता-पिता के कर्ज को नहीं उतार सकते हैं। हम बस अपने कर्तव्यों का पालन कर उन्हें ख़ुशी जरूर दे सकते हैं।
एक बाप का रिश्ता बच्चों के सिर पर पेड़ की छांव की तरह होता है। बच्चे उस छाया से निकलने के लिए तत्पर रहते हैं, मगर ये भूल जाते हैं कि वो सूरज की तेज धूप से भी हमारी रक्षा कर रहे होते हैं।

पिता की सीख कई बार कठोर लगती है, मगर उनका उद्देश्य अपने बच्चों को इस दुनिया की सच्चाई के लिए तैयार करना होता है। पिता हमेशा अपने भावों को बहुत सलीके से छिपा जाते हैं। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि वो भी अपने बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं।
चलिए इस बार अपने पापा को फादर्स डे पर बढ़िया सा तोहफा देकर ये एहसास कराएं कि आपको भी उनसे बहुत प्यार है और आप उनका दिल से सम्मान करते हैं। आप अपने पिता के लिए गिफ्ट चुनने में ज्योतिष शास्त्र की मदद ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको फादर्स डे के लिए गिफ्ट्स आईडिया दे रहे हैं जिनका चुनाव आप अपने पिता की राशि के अनुसार चुन सकते हैं।
मेष राशि:
यदि आपके पिता की राशि मेष है तो उनका स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में आप उनके लिए कोई भी तोहफा चुनें तो उसका रंग लाल रखें। इस फादर्स डे के मौके पर आप उन्हें लाल पेन, लाल टी-शर्ट या लाल टाई उपहार में दे सकते हैं। इस शुभ दिन पर आप उन्हें लाल मिठाई लाकर दें। इससे उनकी ग्रह स्थिति में भी सुधार होगा।

वृषभ राशि:
यदि आपके पापा की राशि वृषभ है तो उनका स्वामी ग्रह हुआ शुक्र। उनके लिए सफेद और नीले रंग के उपहार उत्तम रहेंगे। शुक्र देव का प्रभाव सबसे अधिक सफेद और नीले रंग पर पड़ता है। आप उनके लिए नारियल या काजू की बर्फी ला सकते हैं। आप उन्हें तोहफे में नीली शर्ट दे सकते हैं। आप चाहें तो इस रंग की घड़ी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
मिथुन राशि
अगर आपके पिता की राशि मिथुन है तो उनके स्वामी ग्रह बुध देव हुए। बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हरा रंग उत्तम रहता है। यदि आपके पापा को गार्डनिंग का शौक है तो उन्हें आप हरे गमलों में कोई हरा पौधा गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी आउटिंग का प्लान कर सकते हैं जो नेचर के करीब हो।

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे लोग अपने परिवार के बहुत करीब होते हैं और उन्हें लेकर काफी भावुक भी रहते हैं। आप इस फादर्स डे पर अपनी फैमिली की प्यारी सी तस्वीर को फ्रेम कराकर दे सकते हैं। यदि आप खुद पेंटिंग में माहिर हैं तो सफेद कैनवास पर आप उनकी तस्वीर बनाकर दें सकते हैं। यकीं मानिये उन्हें बहुत पसंद आएगा।
सिंह राशि
यदि आपके पापा की राशि सिंह है तो उनके स्वामी सूर्य ग्रह हैं। इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं और खुद से अपने सारे काम करने में यकीन रखते हैं। आप उनकी थकान को कम करने के लिए उन्हें अच्छी आरामदायक कुर्सी गिफ्ट कर सकते हैं। इस दिन आप उन्हें लाल और पीले रंग की मिठाई भी खिला सकते हैं।

कन्या राशि
मिथुन राशि की तरह कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं बुध देव। कन्या राशि के लोगों को हर काम में परफेक्शन अच्छा लगता है। इस फादर्स डे पर आप उन्हें अपना शेड्यूल बनाने में मदद के लिए एक अच्छी डायरी और एक अच्छा पेन गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें इस साल मोबाइल फोन भी तोहफे में दे सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र देव को भौतिक सुख सुविधाओं का कारक माना जाता है और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव ही हैं। अगर आपके पिता के व्यवहार में भी विलासिता झलकती है तो आप उन्हें एक बढ़िया सा वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप उन्हें कोई ब्रांडेड और अच्छा परफ्यूम भी दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मंगल को काफी उग्र ग्रह माना जाता है। वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लिए लाल रंग का तोहफा बढ़िया रहेगा। आप अपने पापा को लाल रंग के फलों से सजा एक सुंदर सा बास्केट दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें लाल रंग की टीशर्ट या रुमाल भी दे सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं बृहस्पति। इनके लिए पीला रंग लकी रहता है। अगर आपके पापा की राशि धनु है तो आप उन्हें सोने की चेन या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आपका बजट इसकी इजाजत नहीं देता है तो आप येलो कलर में शर्ट या टीशर्ट भी उन्हें दे सकते हैं।
मकर राशि
अगर आपके पिताजी की राशि मकर है तो उनके स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि को प्रसन्न रखने के लिए आप अपने पापा को इस फादर्स डे पर काले रंग का कोई तोहफा दे सकते हैं। आप उन्हें काळा रंग की बेल्ट, जूते या कपड़े दे सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि ही हैं। कुंभ राशि के लोगों का रुझान पुरानी संस्कृति से ज्यादा रहता है। माना जाता है कि इन्हें पढ़ने का बहुत शौक रहता है। आप इस फादर्स डे पर उन्हें किसी अच्छे लेखक की एक बढ़िया किताब उपहार में दे सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इस राशि के लोगों को दूसरों के करियर को संवारना अच्छा लगता है। आप इस फादर्स डे पर अपने पापा को एक अच्छा पेन और एक बढ़िया ऑफिस बैग दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications