Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Father's Day 2023: राशि के अनुसार जानें कैसी है आपके पापा की पर्सनालिटी
मां दिल की बहुत कोमल होती हैं। उनसे एक गर्माहट का एहसास मिलता है। वहीं एक पिता थोड़े कठोर और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। बच्चों से वो भी मां जितना ही प्यार करते हैं लेकिन उन्हें जिंदगी की सीख देने के चलते थोड़ा कड़ा व्यवहार करना पड़ता है।
हर पिता यही चाहता है कि वो अपने बच्चों की परवरिश बहुत ही बढ़िया ढंग से करे। आपको बता दें कि इस साल फादर्स डे 18 जून 2023 को मनाया जाएगा। इस मौके पर चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार एक पुरुष किस तरह का पिता बनता है। यहां आप अपने पापा की राशि के अनुसार उनकी पर्सनालिटी देख सकते हैं।
मेष राशि:
इस राशि के पिता बढ़िया लीडर होते हैं और अपने बच्चों के लिए एक आदर्श बनते हैं। यह बच्चों को उत्साह, विनम्रता और स्वतंत्रता का गुण सिखाते हैं जो आगे चलकर उनकी कामयाबी का आधार बनते हैं।

वृष राशि:
इस राशि के पिता जमीन से जुड़े होते हैं और काफी इमोशनल भी होते हैं। ये एक भरोसेमंद पिता बनते हैं और बच्चे अकसर इनसे सलाह लेना चाहते हैं। कई मौकों पर ये जिद्दी रवैया भी अपनाते हैं जिससे रिश्ते खराब होने का भय भी रहता है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि का चिन्ह ही दोहरे मुंह वाला है। इनका व्यवहार पल पल में बदल जाता है। ये एक मिनट में शांत और दयालु नजर आ सकते हैं तो अगले ही पल, वे अति उत्साही और अशांत दिख सकते हैं। मिथुन राशि के पिता का यह अप्रत्याशित स्वभाव परिवार के सदस्यों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के पिता अपने बच्चों के लिए कुछ कर गुजरने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि ये घर में नियम कायदा बनाये रखना भी पसंद करते हैं।

सिंह राशि:
सिंह राशि के पिता काफी ऊर्जा से भरे, चंचल और जीवंत व्यवहार के होते हैं। इन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताना खूब भाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ये अनुशासन काफी पसंद करते हैं। इस राशि के पिता गुस्सैल स्वभाव के होते हैं जिससे बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के पिता काफी जिम्मेदार, प्यार करने वाले और अपने बच्चों से जुड़े रहते हैं। ये दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। कभी-कभी अपने बच्चों से कुछ ज्यादा आउटपुट की मांग भी करते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि के पिता अपने बच्चों को संभालने में निष्पक्ष होते हैं। ये बच्चों की ज़रूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। ये घर में चीजों को संतुलित रखना पसंद करते हैं। मगर कई बार ये निर्णय लेते समय असमंजस में पड़ जाते हैं।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के पिता अपने बच्चों के जीवन में बहुत इन्वॉल्व रहते हैं। ये बच्चों की सहायता के लिए हमेशा मौजूद तो रहते हैं लेकिन इनका स्वभाव कई मौकों पर काफी सख्त और कड़ा रहता है। इससे बच्चों के साथ रिश्ते पर बुरा असर भी पड़ता है।
धनु राशि:
इस राशि के पिता मौज-मस्ती करने वाले और साहसी होते हैं। ये अकसर माता-पिता से ज्यादा दोस्त की भूमिका निभाते हैं। लेकिन इनका उत्तेजक स्वभाव कई बार इन्हें बेचैन और अनिश्चित भी बना देता है।
मकर राशि:
मकर राशि के जातक बहुत अच्छे पिता बनते हैं। ये जो करते हैं, जिस तरह का व्यवहार करते हैं, उसमें ये पूरी तरह से ईमानदार होते हैं। ये बच्चे के पैदा होते ही उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं। अपने बच्चों को बिगाड़ने के पीछे भी इनका बड़ा रोल होता है। वैसे ये बच्चों से हमेशा बेस्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद रखते हैं।

कुम्भ राशि:
कुंभ राशि के पिता अपने बच्चों को पढ़ाते समय और घर को संभालते समय भी काफी क्रिएटिव रहते हैं। इस राशि के पापा काफी सहज और तनावमुक्त रहते हैं। ये बच्चों को फैसले लेने की आजादी देते हैं। वैसे ये बच्चों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असहज महसूस करते हैं।
मीन राशि:
मीन राशि के पिता काफी भावुक होते हैं। इनका अपने बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता होता है। ये काफी सौम्य, दयालु और उदार नेचर के होते हैं। ये अपने बच्चों की सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं। कभी कभी इनकी उदार व्यक्तित्व का फायदा बच्चे उठा लेते हैं और ये पिता के तौर पर विफल हो जाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
