Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Fridge Vastu: घर में फ्रिज रखने का भी होता है विशेष स्थान, ध्यान न देने पर परिवार रहता है बीमार व परेशान
Fridge Vastu: घर में रखी चीज़ों की दिशा और दशा उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दशा दिशा के अनुसार घर की शान्ति निर्धारित होती है।
वास्तु के अनुसार यदि घर में सभी चीज़े आदर्श और सही जगह पर रखी हुई होती हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। घर या रसोई में रखे जाना वाला फ्रिज भी वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाना चाहिए। जानते हैं फ्रिज से संबंधित वास्तु नियम -

वायव्य कोण में रखें फ्रिज
घर के वायव्य कोण या उत्तर पश्चिम दिशा में ही फ्रिज को रखना चाहिए। अगर यह संभव ना हो तो घर के अग्नि कोण में फ्रिज को रखें। दरअसल फ्रिज बिजली से चलती है जो अग्नि का द्योतक है, वहीं फ्रिज की ठंडक मुख्यतः गैस से चालित होती है जो वायु कारक से संबंधित होती है। इसलिए वायव्य कोण और अग्नि कोण फ्रिज रखने के लिए शुभ होते हैं। गलत या अशुभ दिशा में फ्रिज रखने से अन्न की हानि और खाने संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
फ्रिज को गलती से भी दक्षिण दिशा में ना रखें। इससे घर में खाद्य संबंधित समस्याएं और नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है।
पूर्व की दिशा में खुलना चाहिए दरवाज़ा
घर के फ्रिज में रोज़मर्रा की खाने पीने की चीज़ें रखी जाती है। वहीं पूर्व दिशा को अन्न-धन की दिशा माना जाता है। इसलिए फ्रिज इस तरह रखा जाना चाहिए जिससे उसका दरवाज़ा पूर्व की दिशा में खुले। पूर्व दिशा सूर्योदय और सकारात्मक ऊर्जा की भी दिशा होती है, ऐसे में फ्रिज का दरवाज़ा उस दिशा में खुलना अन्न के मामले में समृद्धि लाता है।

ज़रूरत से अधिक ना भरें फ्रिज
वास्तु के अनुसार फ्रिज को बहुत अधिक नहीं भरकर रखना चाहिए। इससे बासी खाना बढ़ता रहता है और बेफिजूल के खर्चे भी बढ़ते है। इससे बुध खराब होता है और घर में अन्न सम्बन्धी समस्या भी उत्पन्न होती है।
फ्रिज में दवाइयां रखने से बचें
वास्तु के अनुसार फ्रिज में दवाइयां या इंजेक्शन रखने से बचें। इससे खाने में दवाइयों का प्रभाव पड़ने की संभावना भी रहती है। साथ ही इससे घर के राहु केतु खराब होते हैं। इसलिए बहुत ही आवश्यक हो तभी ऐसा करें, नहीं तो सामान्यतः दवाइयों को फ्रिज में ना रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications