Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Friendship Day 2023: इन राशियों के बीच खूब जमता है रंग, आपस में होती है गहरी दोस्ती
जीवन में अच्छे दोस्त धूप की तरह होते हैं, उनकी उपस्थिति हमें गर्मजोशी का एहसास कराती है, और हमें खुद से थोड़ा और प्यार करने में मदद करती है। वे हमारे जीवन को रोशन करते हैं, हमें मुस्कुराना सिखाते हैं और जरूरत पड़ने पर हमारा मार्गदर्शन भी करते हैं।
भारत में, अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है और इसलिए, इस वर्ष यह 6 अगस्त 2023 को पड़ने वाला है। अगर आप अपने जीवन में अपनी दोस्ती को लेकर भ्रमित हैं और नहीं जानते कि किस पर भरोसा करें और कौन आपका सहयोगी हो सकता है, तो, आप ज्योतिष शास्त्र की मदद ले सकते हैं।

जी हाँ, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की दिशा और दशा किसी के व्यक्तित्व को निर्धारित कर सकता है। इसलिए आप 12 राशियों और उनके जातकों के व्यवहारगत विशेषताओं पर एक नज़र डाल सकते हैं और उसके अनुसार ही अपने दोस्त चुन सकते हैं -
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस राशि के जातकों में जीवन में कुछ करने का भरपूर जोश और उत्साह होता है और पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। वे हमेशा ऐसे दोस्त की तलाश में रहते हैं जो विश्वसनीय और भरोसेमंद हो। इसलिए इस राशि के जातकों के आदर्श मित्र या जीवनसाथी सिंह, धनु और मेष राशि वाले होंगे।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
वे थोड़े जिद्दी और अड़ियल हो सकते हैं और कभी-कभी बेहद अलग-थलग दिखाई देते हैं। उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत है जो उनका समर्थन कर सके और उनके वास्तविक स्वरूप को समझ सके और जिसका दिल साफ़ और ईमानदार हो। इनके सबसे अच्छे मित्र मकर और कन्या हो सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के लोग दोहरे चेहरे वाले होते हैं और इसलिए, कभी-कभी प्यार से भरे हो सकते हैं और कभी-कभी बेहद मूडी भी हो सकते हैं। वे दोस्त के रूप में बेहद अच्छे होते हैं क्योंकि वे खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। आपकी मित्र राशियां तुला, कुंभ, मिथुन और मेष हो सकती हैं।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
ये आम तौर पर अपने नजदीकी लोगों से ही प्यार करते हैं और समाजीकरण उनकी विशेषता नहीं होती है। उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत होती है जो समान विचार और विश्वास साझा करे और उन्हें जीवन को बेहतर ढंग से जीना सिखाए। इनके लिए आदर्श साथी वृश्चिक, मीन और कर्क हो सकते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के जातकों को सुर्खियों में रहने की आदत होती है और वे थोड़े घमंडी भी होते हैं। अपनी कमियों से निपटना एक ऐसी चीज़ है जिसपर वे ध्यान नहीं देते इसलिए उन्हें किसी समझदार और आलोचनात्मक विचारों से मुक्त व्यक्ति की आवश्यकता होती है। मेष, धनु राशि इनके आदर्श मित्र साबित होंगे।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं लेकिन इन्हें दूसरों में कमियां जल्द ही नजर आ जाती हैं। इन्हें समान स्वभाव वाले लोगों से मिलना-जुलना पसंद होता है। इसलिए मिथुन, सिंह, वृषभ, मकर, मेष राशि इनके लिए उत्तम मित्र साबित हो सकते हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि के जातक बहुत विचारशील होते हैं और बेहद संतुलित होते हैं, इसलिए, चाहे वे कोई भी क्षेत्र चुनें, वे अच्छे दोस्त बनाते हैं जो विश्वसनीय होते हैं। इनके लिए आदर्श मित्र वृषभ, मिथुन और कुम्भ होंगे।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
ये लोग अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं और चुंबकीय और रहस्यमय व्यक्तित्व वाले होते हैं। वे अपने करीबी लोगों से प्यार करते हैं और जीवन में ज्यादा हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। इनके लिए सिंह और मीन राशि वाले लोग अच्छे दोस्त हो सकते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के लोग जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ते हैं और यही उनके करियर के लिए बहुत महत्व रखता है। वे अपने जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो बिना कुछ बोले भी उन्हें समझे। इनके लिए आदर्श मित्र सिंह, कर्क और धनु राशि होंगे।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
वे जीवन के हर पहलू में अपना स्पर्श जोड़ना पसंद करते हैं और कठिन समय में भी, उन्हें एक अच्छे दोस्त की ज़रूरत महसूस होती है जो उनके स्वभाव से अच्छे से अवगत हो। इसलिए मित्र या साथी के रूप में वृश्चिक, कन्या और वृषभ इनके लिए उत्तम रहेंगे।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी की नीरसता और शान्ति पसंद है और वे इससे काफी संतुष्ट रहते हैं। वे अपने जीवन में जो कुछ भी है उसके लिए आभारी होते हैं और उनके सपने बहुत बड़े नहीं होते। इनके लिए आदर्श मित्र मकर, तुला और वृषभ राशि के जातक होते हैं।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
इनका व्यक्तित्व रहस्यमय होता है और वे जो भी करते हैं उसमें गोपनीयता शामिल होती है। इसलिए, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत है जिसका जीवन के प्रति समान दृष्टिकोण हो और जिनपर ये अपना पूर्ण विश्वास रख सकें। तो, जिन लोगों के साथ उनका रिश्ता अच्छा रहेगा वे धनु, सिंह और वृश्चिक के जातक हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
