Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस राशि के लोग करते हैं दोस्ती का दिखावा, इन्हें कभी न बनाएं अपना बेस्ट फ्रेंड
जिंदगी में सच्चे दोस्त मिलना खुशनसीबी की बात होती है। वो साये की तरह आपके साथ रहते हैं। वक्त चाहे अच्छा हो या बुरा वो कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ेंगे। दोस्ती की इमारत विश्वास, वफादारी और प्रेम पर टिकी होती है।
मगर जीवन में कई बार ऐसे लोगों से भी वास्ता पड़ जाता है जो आपके करीबी और सच्चे दोस्त होने का दावा करते हैं, मगर असल में वो बस दिखावा होता है। वो सिर्फ अपने किसी फायदे के लिए ही इस दोस्ती में रहते हैं।

ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको असली और नकली के बीच समय रहते पहचान करनी होगी ताकि आप किसी भी तरह के धोखे से बच सकें। आइये जानते हैं कौन सी ऐसी राशियां हैं जो आमतौर पर दोस्ती का सिर्फ दिखावा करने में यकीन रखती हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
इनकी राशि का चिन्ह ही इनके दोहरे व्यक्तित्व को दर्शाता है। ये दोस्ती का दिखावा कर सकते हैं। इनमें गजब का आकर्षण होता है और इनकी पर्सनालिटी काफी अच्छी होती है और ये सभी इन्हें दिखावे की दोस्ती करने में मदद करते हैं। ये झूठी बातें और गपशप करने में माहिर होते हैं। हालांकि इस राशि के कई लोग काफी परिपक्व भी होते हैं जो रिश्ते की अहमियत को समझते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के लोग चाहते हैं कि वो हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहें। दोस्ती में भी वो यही चाहते हैं कि सबका अटेंशन सिर्फ उन्हें ही मिले। वो कई मौकों पर दोस्ती के बजाय अपने स्वार्थ को महत्व देते हैं। ये खुद को ही सर्वश्रेष्ठ समझते हैं। ऐसे में आप यदि इस राशि के लोगों के साथ दोस्ती करने का विचार करें तो पहले से ही अपनी सीमाएं निर्धारित कर लें।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
ये लोग जीवन में संतुलन रखना पसंद करते हैं और साथ ही झूठी दोस्ती का दिखावा करने में भी माहिर है। ये सच्चाई से बचने की कोशिश कर सकते हैं ताकि जीवन में चल रही सामान्य चीजों में कोई बदलाव न आये। कभी ये आपसे झगड़ सकते हैं तो कभी आपकी हां में हां मिलाएंगे। इसलिए ये जरूरी है कि आप इनसे खुलकर बात करें। ताकि आप एक अच्छी मित्रता को आगे ले जा सकें।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
ये अपनी बातों को गुप्त रखते हैं और काफी चालाक होते हैं। आप कभी उनकी असली भावनाओं को जान ही नहीं पाएंगे। ये स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बातों का हेरफेर भी आसानी से कर जाते हैं। ये बहुत जल्दी ईर्ष्या करने लग जाते हैं। ये किसी रिश्ते में अपनी शर्तों के अनुसार आते हैं। हालांकि इस राशि के सभी लोग ऐसे नहीं होते हैं। वातावरण और लोगों का प्रभाव भी काफी हद तक जिम्मेदार होता है।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
मीन राशि के लोग कुछ मामलों में आक्रामक हो सकते हैं। ये बॉउंड्री निर्धारित करने में परेशानी का सामना करते हैं। इनके आसपास सकारात्मक माहौल होने के बावजूद ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। इस वजह से ये दोस्ती जैसे रिश्ते में भी फिट नहीं बैठ पाते हैं। आपको ही अपने दोस्त की मदद करनी होगी। खुलकर बातचीत करें और उसकी समस्याओं का समाधान निकालें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
