Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Gaj Kesari Yog 2023: बनने जा रहा है गजकेसरी योग, इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
इस वर्ष की 22 मार्च की तारीख कई मायनों में ख़ास होने वाली है। इस दिन से हिन्दू नववर्ष और नवरात्र शुरू होने जा रहे है। इसके साथ ही गुड़ीपड़वा का पर्व एवं पांच ग्रहों का महासंयोग भी लगने वाला है। साथ ही साथ इस दिन से गजकेसरी योग भी लगने जा रहा है।
यह गज केसरी योग मीन राशि में बन रहा है, और इस राजयोग का शुभ प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के विभिन्न संयोग, विचरण, और युति के प्रभाव अलग अलग राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ते हैं।

चलिए जानते हैं गजकेसरी योग और उससे किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
क्या है गजकेसरी योग?
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार गजकेसरी योग 22 मार्च को पड़ने वाला है। मीन राशि में बृहस्पति, चन्द्रमा और देवगुरु की युति से ही गजकेसरी योग बनने जा रहा है। इस योग का शुभ प्रभाव तीन राशियों पर पड़ने वाला है - मीन, कर्क और धनु राशियां। जानते हैं कैसा रहेगा प्रभाव -
मीन राशि

गजकेसरी योग मीन राशि में ही बन रहा है इसलिए मीन राशि के जातकों पर इस योग का अच्छा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इस योग की अवधि के दौरान जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। नया व्यापार खोलने की संभावना रहेगी और इसमें तरक्की की आशाएं रहेंगी। गजकेसरी योग मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छा बदलाव लाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर भी इस योग का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस योग की अवधि में विदेश जाने की संभावना बन सकती है। इसके साथ ही ऐसे जातक जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। मेहनती छात्रों को सरकारी नौकरी मिलने के आसार हैं। इस योग के दौरान लम्बे समय से रुके हुए काम बन जायेंगे।
धनु राशि

युति के शुभ प्रभाव से धन का लाभ मिल सकता है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता हैं। मीडिया, फिल्म और मार्केटिंग से संबंधित क्षेत्रों में लगे हुए जातकों को सुखद लाभ मिल सकता है। धन के नए स्रोत के साथ साथ कोई बिज़नेस डील भी हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
