Latest Updates
-
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
Gajkesari Rajyog 2023: अगस्त के पहले सप्ताह में बनेगा गजकेसरी योग, ये 3 राशियां होंगी मालामाल
Gajkesari Rajyog 2023: ग्रह गोचरों के लिहाज से अगस्त का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में कई अहम ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है जिससे कई योग व राजयोग भी बनेंगे।
आपको बता दें कि 7 अगस्त 2023 को देव गुरु बृहस्पति और चन्द्रमा की युति होने वाली है और इस घटना से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर नजर आएगा।

ऐसा माना जाता है कि गजकेसरी योग जिस जातक की कुंडली में बनता है उसे जीवन में कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 7 अगस्त 2023 को बन रहा गजकेसरी राजयोग किन 3 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
मेष राशि:
गजकेसरी योग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आएगी। इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे। अगस्त का पूरा महीना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
कर्क राशि:
7 अगस्त को बन रहा गजकेसरी योग कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। आय के नए ने स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
मकर राशि:
गुरु और चन्द्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस अवधि में आप भूमि, घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो भी इस अवधि में आपको वापस मिल सकता है। आप इस अवधि का भरपूर आनंद लेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications