Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों पर होगी नोटों की बारिश
Gajkesari Rajyog on Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई को होगी। अक्षय तृतीया कुछ भी वस्तु खरीदने के लिए बहुत खास होता है लेकिन अक्षय तृतीया के समय सोना चाँदी खरीदने को बहुत ही शुभ माना गया है। इस पावन पर्व पर सोना खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया वह दिन है जब ब्रह्मा ने दुनिया का निर्माण किया था। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल की अक्षय तृतीया का दिन खास है। क्योंकि इस दिन गजकेसरी योग बनने वाला है। यह योग गुरु और चंद्रमा के संयोग से बनने वाला एक शुभ राजयोग है।

यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले गजकेसरी राजयोग से किस राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है।
Gajkesari Rajyog on Akshaya Tritiya 2024: List of Lucky Zodiac Signs
मेष राशि:
अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस प्रकार इन जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ होगा। व्यवसायियों के लिए यह अच्छा समय है। व्यापारियों को इस दौरान अच्छा मुनाफ़ा मिलने की उम्मीद है। इस योग के प्रभाव से आप कोई बड़ी डील भी फाइनल कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप अपनी बोलने की शैली से कोई महत्वपूर्ण काम सफलता से पूरा कर लेंगे।
कर्क राशि:
अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के 11वें भाव में गजकेसरी राजयोग बनने वाला है। इस प्रकार इस राशि के जातकों के अटके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस अवधि में आप करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस योग के प्रभाव से आपको अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नकदी का प्रवाह बढ़ेगा। आपको नए नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप मांगलिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। यह समय इस राशि के छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन 10वें घर में गजगेसरी योग का निर्माण होगा। इस प्रकार इन राशि वाले लोगों के कार्य और व्यवसाय में काफी प्रगति देखने को मिलेगी। कर्मचारी कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी और आपको इसका ईनाम भी मिलेगा। उन्नति के अवसर तलाश रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के हाथ कुछ अच्छे ऑफर आ सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप कारोबार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications