Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Ganga Dussehra 2023 Daan: इस साल अपनी राशि के अनुसार दान कर गंगा दशहरा पर पाएं कई गुना पुण्य
भारत में गंगा महज़ एक नदी नहीं बल्कि वह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक देवी हैं और लाखों लोगों और जीवों के लिए जीवनदायिनी भी है। गंगाजल हमारे घरों, हमारी पूजा और हवनों का अहम हिस्सा होता है।
हर वर्ष गंगा दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की विशेष और भव्य पूजा की जाती है। साथ ही हज़ारों भक्त इस दिन गंगा में पवित्र डुबकी लगाते हैं।

पूजा और डुबकी के साथ साथ गंगा दशहरा के मौके पर दान का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन किये जाने वाले दान से दान का पुण्य बढ़ जाता है। इस वर्ष 30 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। जानते हैं अपनी राशि के अनुसार गंगा दशहरा के दिन दान में क्या देना चाहिए, जिससे शुभ फल की प्राप्ति हो -
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से ना केवल शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी बल्कि धन व खाने सम्बन्धी समस्याएं दूर होंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन ज़रुरतमंदों को खाना खिलाना चाहिए। इसके साथ ही जातकों को अपनी क्षमता अनुसार धन का दान भी करना चाहिए।
मिथुन राशि
आप गंगा दशहरा पर दान करने की सोच रहे हैं तो आपको ज्योतिष द्वारा बताई गई चीजों को ही दान करना चाहिए। कहा जाता है पानी पिलाना दुनिया का सबसे भला काम है। इसलिए गंगा दशहरा पर मिथुन राशि के जातकों को गर्मी में चल रहे राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन फलों का दान करना चाहिए। खासकर पीले फल ज़रूरतमंद लोगों को देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
कन्या राशि
अत्यधिक धार्मिक महत्व के गंगा दशहरा के दिन लोग मां गंगा की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित किया जाता है। इसी तरह कन्या राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन बेलपत्र दान करने से कई तरह के लाभ मिलेंगे।
तुला राशि
किसी को अनाज दान में देना बहुत अच्छा होता है, जिससे उस व्यक्ति की ज़रूरतें पूरी होती हैं। तुला राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन सात तरह के अनाजों को दान में देना चाहिए। गरीबों को अनाज का दान सर्वोपर्री माना जाता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को मौसमी फलों का दान ज़रुरतमंदों को करना चाहिए। इससे ना केवन शुभ परिणाम मिलेंगे बल्कि भाग्य में भी सकारात्मक बदलाव आयेंगे।
धनु राशि
गंगा दशहरा के शुभ दिन धनु राशि के जातकों को काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शुभ और अच्छे फल की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
गर्मियों में मिटटी के घड़े का ठंडा पानी हर कोई पसंद करता है। मकर राशि के जातकों को इस दिन मिटटी के घड़े या मिटटी का कोई बर्तन दान में देना चाहिए।
कुम्भ राशि
ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिलाना परम पुण्य का काम माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन कुम्भ राशि के जातकों को लोगों को खाना खिलाना चाहिए।
मीन राशि
मई की प्रचंड गर्मी में पानी अमृत सामान होता है। मीन राशि के जातकों को इस दिन राहगीरों के लिए पानी या शिकंजी का इंतज़ाम करना चाहिए। निस्वार्थ मन से किये गये दान पुण्य और सेवा के कार्य अच्छा भाग्य लाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
