Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Ganga Dussehra Upay: मां गंगा के अवतरण उत्सव पर करें राशि अनुसार ये उपाय, पूर्वजों का भी मिलेगा आशीर्वाद
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पड़ता है। यह दिन गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि देवी गंगा को समर्पित है। इसी दिन मां गंगा स्वर्ग छोड़कर लोगों का कल्याण करने के लिए धरती पर आयी थीं।
गंगा दशहरा के दिन न सिर्फ पवित्र स्नान करके मां गंगा का आशीर्वाद लिया जाता है बल्कि कुछ विशेष उपायों की मदद से पितरों को भी कृपा प्राप्त की जाती है। पवित्र गंगा की डुबकी लगाने भर से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि गंगा दशहरा के मौके पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से उपाय किये जा सकते हैं।
गंगा दशहरा 2023 कब है ?
इस साल गंगा दशहरा का पर्व 30 मई 2023 मंगलवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि का शुभारंभ 29 मई 2023 को सुबह 11:49 पर होगा। वहीं इसका समापन 30 मई दोपहर 01:07 पर होगा।
मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आप इस शुभ दिन पर बजरंग बाण का पाठ करें और मां गंगा की पूजा करें। ऐसा करने से आपको मां गंगा की कृपा होगी और भविष्य में उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे।
वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
आपको इस दिन देवी भगवती की पूजा करने और गंगा स्त्रोत का पाठ करने की सलाह दी जाती है। आपको न केवल सफलता मिलेगी बल्कि आर्थिक रूप से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस शुभ दिन पर आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको ब्राह्मणों को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
गंगा दशहरा के दिन शुभ फल और लाभ के लिए आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अगर आप शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस दिन सिंह राशि के जातकों को लोगों को सूर्य देव को अर्घ्य देकर और देवी गंगा की पूजा करके आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। आपको निश्चित रूप से आर्थिक लाभ मिलेगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दिन आपको भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। यदि आप श्री सूक्त का पाठ करते हैं और भगवान शिव को हरे रंग का फल अर्पित करते हैं तो आपको लाभ होगा।
तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
इस शुभ दिन पर आपको ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। आज के दिन आप मां गंगा की पूजा सच्चे मन से करें, शुभ लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस शुभ पर्व पर आपको शाम के समय 10 दीपक दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन आप हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपको इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और मां गंगा का स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही पितरों का स्मरण कर उनका भी आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप गंगा दशहरा के दिन देवी पार्वती को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं और किसी वृद्ध महिला को वस्त्र दान करें। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप स्कूल में छोटे बच्चों को कुछ खानेपीने की वस्तुएं बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
