Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ganga Dussehra 2024 Rashifal: गंगा दशहरा पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन राशियों की होगी चाँदी
Ganga Dussehra 2024 Rashifal: सनातन धर्म के पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष गंगा दशहरा का पावन पर्व 16 जून दिन रविवार को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा को गंगा अवतरण के नाम से भी जाना जाता है।
गंगा दशहरा का पावन पर्व माँ गंगा को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माँ गंगा भगवान भोलेनाथ की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इस वर्ष गंगा दशहरा के पावन पर्व को बहुत ही खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा रवि सिद्धि योग का विशेष संयोग का निर्माण होने वाला है।

गंगा दशहरा पर विशेष संयोग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा 2024 पर बन रहा दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।
Ganga Dussehra 2024 Rashifal: Lucky Zodiac Signs
मेष राशि:
गंगा दशहरा का पावन पर्व मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ माना जा रहा है। माँ गंगा के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही आय का साधन बढ़ सकता है तथा कारोबार एवं व्यापार के क्षेत्र में अच्छी उन्नति हो सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को गंगा दशहरा पर बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। इस समय मिथुन राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में सभी दृष्टिकोण से मुनाफा प्राप्त हो सकता है जिससे आय के स्रोत में दोगुना वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा तथा समाज में मान प्रतिष्ठा का इजाफा होगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों का गंगा दशहरा पर किस्मत का पिटारा खुल सकता है। इस समय कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। माँ गंगा की कृपा से किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट का सामना करना नहीं पड़ेगा। इस समय आप अपनी कमाई में बहुत ही ज्यादा धन अर्जित कर सकते हैं जिससे आप प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही माँ गंगा की विशेष कृपा से घर में सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
