Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ganga Dussehra पर इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, दूर होंगे संकट, मिलेगी सफलता
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, यही वजह है कि इसे पुण्य और मोक्ष का पर्व माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से 10 जन्मों के पाप धुल जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा के दिन तीन राशियों पर मां गंगा की विशेष कृपा बरसने वाली है, जिससे इनके जीवन में शुभ फल, सफलता और संकटों से मुक्ति का योग बन रहा है। इस साल गंगा दशहरा पर एक शुभ संयोंग बन रहा है जो 50 सालों के बाद बन रहा है। दरअसल इस पर्व से पहले ही शुक्र और राहु-केतु का गोचर होने वाला है। ऐसे में तीन राशियों पर इसका सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आइए बिना देर किए जल्दी से जान लेते हैं उन राशियों के बारे में, देखिए आपकी राशि लिस्ट में है य नहीं।
1. वृषभ राशि (Taurus)
गंगा दशहरा वाला दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन से उनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। धन लाभ होगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि वृषभ राशि के लोग गंगा स्नान जरूर करें, अगर संभव न हो तो गंगा जल पानी में मिलाकर घर पर भी स्नान कर सकते हैं।

2. मकर राशि (Capricorn)
गंगा दशहरा मकर राशि वाले लोगों के लिए भाग्योदय का योग लेकर आ रहा है। जिन लोगों की मकर राशि है वो खुश हो जाएं क्योंकि अब मुसीबत के दिन खत्म होने वाले हैं। मकर राशि वाले लोगों का लंबे समय से रुका हुआ कोई फैसला उनके पक्ष में जा सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बस आपको गंगा स्तोत्र का पाठ करना है जो लाभकारी सिद्ध होगा।
3. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले लोगों के लिए भी गंगा दशहरा खुशियां लेकर आ रहा है। इस दिन से उनकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे और मानसिक तनाव उन्हें राहत मिल सकती है। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। कन्या राशि वाले लोगों को गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य करना है जिससे शुभ फल मिलेगा।

गंगा दशहरा पर क्या करें?
अब ये जान लेते हैं कि शुभ फल की प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा वाले दिन क्या करें।
1. गंगा जल से स्नान करें या उसका छींटा लें।
2. "ॐ नमः शिवाय" और "गंगे च यमुने चैव..." मंत्र का जाप करें
3. तिल, चावल, दूध और वस्त्र का दान करें
4. जल संकट से छुटकारा और मनोकामना पूर्ति के लिए गंगा स्तुति का पाठ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
