Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Ganga Dussehra पर राशि अनुसार करें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के ताले
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर्व की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को ये पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। कहा जाता है कि राजा भागीरथ के कठिन तप के बाद भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में समाहित कर धरती पर प्रवाहित किया था। इस नदी को बहुत ही पवित्र माना जाता है और गंगा स्नान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य करने और पूजा-पाठ करने से 10 जन्मों के पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गंगा दशहरा के अवसर पर राशि अनुसार ऐसा क्या करें कि शुभ फल की प्राप्ति हो।
मेष राशि
सबसे पहले बात कर लेते हैं। मेष राशि के लोग गंगा दशहरा के दिन पर तिल और लाल कपड़े का दान करें। गंगा स्नान करने के बाद शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें और लाल फूल अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाते हुए सूर्य मंत्र 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलेगी और आत्मबल में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग गंगा दशहरा वाले दिन गंगा स्नान करें और फिर जरूरतमंदों को भोजन करवाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही सफेद वस्त्र का दान करें। मां लक्ष्मी की पूजा करें और तिजोरी में पीली कौड़ी रखते हुए शुक्र मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
बारी आती है मिथुन राशि के लोग की तो वो गंगा स्नान करने के बाद हरी वस्तु का दान करें। मंदिर या सड़क किनारे प्याऊ लगवाएं। व तुलसी को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में खुशहाली आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करें अगर संभव न हो तो गंगा जल के छींटे मार लें। इसके बाद चावल, दूध और पीले फलों का दान करें। इसके अलावा मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए उनकी पूजा-आराधना करें। इससे पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी और मनोबल में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग गंगा स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का जप 108 बार करें। शुभ फल के लिए गुड़ का दान करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को गंगा दशहरा वाले दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाना है। बच्चों को शिक्षा से संबंधी चीजों का दान करें। ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और करियर में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को गंगा स्नान करना है और उसके बाद सात प्रकार के अनाज का दान करना है। मिश्री वो पानी बांटने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और भगवान भोलेनाथ को सफेद फूल अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बैठेगा और सुखद अनुभव की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग गंगा स्नान करें और उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल चंदन से पूजा करें और गुड़ का दान करें। साथ ही लाल रंग की मिठाई बांटे ऐसा करने से शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोग शुभ फल की प्राप्ति के लिए गंगा स्नान करें और गंगा आरती करें। फिर पीले कपड़े या हल्दी और केले का दान करें। ऐसा करने से आध्यात्मिक उन्नति मिलेगी और रुके काम बनना शुरू होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग भी बिगड़े काम बनाने के लिए गंगा दशहरा के मौके पर काले तिल या काले कपड़े और काली उड़द का दान करें। गंगा स्नान करते हुए शनि मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जप करें। ऐसा ,करने से शनि संबंधित कष्टों से मुक्ति मिलेगी और सफलता के सारे रास्ते खुल जाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग शुभ फल की प्राप्ति के लिए नीले वस्त्र का दान करें। गंगा स्नान करते हुए गंगा स्तोत्र का पाठ करें और शनि मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जप करें। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और नौकरी में उन्नति मिलेगी वो सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को गंगा स्नान करना है और मां गंगा की पूजा करनी है। साथ ही पीली चीजों का दान करे और गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा और इच्छाओं की पूर्ति होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
