Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
2025 की आग उगलती गर्मी को लेकर ज्योतिष की डराने वाली भविष्यवाणी, जानें सूरज के प्रकोप से बचने के उपाय
Astrology Summer Prediction 2025: इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान लगातार 45°C के पार जा रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वैज्ञानिक और मौसम विभाग जहां इस भीषण गर्मी को जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे हैं, वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों की विशेष चाल का परिणाम माना जा रहा है।
क्या सचमुच यह आग उगलती गर्मी किसी बड़े खगोलीय परिवर्तन का संकेत है? और इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए जानते हैं शास्त्रों का ज्ञान रखने वाली दर्शना भाटी से कि इस साल गर्मी का कैसा हाल रहने वाला है और इससे बचाव के लिए क्या करें?
2025 में पड़ेगी भीषण गर्मी
कार्ड रीडर दर्शना भाटी न तीन कार्ड निकाले और उनके आधार पर बताया कि इस साल गर्मी का क्या हाल होने वाला है। उन्होंने जो तीन कार्ड निकाले उनमें पहला कार्ड था अंडरस्टैंडिग का दूसरा कार्ड था बियोन्ड इल्युजन और तीसरा कार्ड था हीलिंग। तीनों कार्डों के कॉम्बिनेशन को देखते हुए कार्ड रीडर ने बताया कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने वाली है। न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लिए बल्कि पूरी धरती पर इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

कैसे करें बचाव?
कार्ड रीडर ने बताया कि हीलिंग का कार्ड ये बताता है कि इस साल गर्मी से बचने के लिए अपने आसपास पेड़-पौधे लगाएं। इससे एक तो गर्मी में बनने वाली गैसों का असर कम होगा दूसरा पक्षी जो गर्मी की वजह से मर रहे हैं उनकी रक्षा होगी। ऐसे में अगर सूरज की तपन से बचना है तो कार्ड रीडर दर्शना भाटी की इस सलाह को मानें।

प्रकृति का रखें ख्याल
उन्होंने बताया कि प्रकृति तो आपकी मदद कर रही है लेकिन कहीं न कहीं इंसान ही अपना खुद का दुश्मन बन रहा है और पेड़ काट रहा है। ऐसा करने से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं और बेसमौम बरसात, ठंड और गर्मी का सामना करना पड़ता है। दर्शना भाटी ने बताया कि अगर हम एकजुट होकर प्रकृति को निखारने की कोशिश करें तो आने वाले समय में विपरीत क्लाइमेट से छुटकारा पा सकते हैं।
किस ग्रह की वजह से पड़ रही प्रचंड गर्मी
दर्शना भाटी ने बताया कि मार्स यानी मंगल ग्रह का इस समर दबदबा है। इस ग्रह का नेचर शासन करना है ऐसे में जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें समर सीजन में अपना ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऐसे लोग ज्यादा से ज्यादा मेडिटेशन करें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। दर्शना ने बताया कि बेशक गर्मी ज्यादा पड़ने वाली है लेकिन अगर सही तरीके से और शांत मन से उसका सामना किया जाए तो आसानी से इस समस्या से निपटा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
