Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Grah Gochar 2024: दिसंबर में इन बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, मौज में रहेंगी ये 3 राशियां
Grah Gochar in December 2024: दिसंबर महीने में सूर्य और अन्य ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। 2 दिसंबर को शुक्र ग्रह शनि की मित्र राशि मकर में प्रवेश करेंगे, जबकि 28 दिसंबर को वह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
इसी तरह, 7 दिसंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री अवस्था में होंगे। ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर को गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इस महीने में बुध ग्रह भी मार्गी हो जाएंगे। सूर्य और ग्रहों के बदलाव का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, जानते हैं कौन सी होंगी वो राशियाँ -

सिंह राशि
ग्रहों व सूर्य के गोचर के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों का ऊर्जा स्तर ऊँचा रहेगा। इस समय नई चीजें सीखने की इच्छा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे आपकी छवि में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। पहले से किये गये आर्थिक निवेश के बदले लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ लोग परिवार के साथ समय बिताने के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो इस समय आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
तुला राशि
इस महीने आपका राशि स्वामी शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा, जो आपके लिए शुभ संकेत है। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति भी आपके पक्ष में है। इसलिए, दिसंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा, और आप अपनी इच्छाओं के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलेगा, साथ ही संचित धन में भी वृद्धि हो सकती है। निवेशित धन में भी लाभ हो सकता है। आपकी अच्छाइयाँ लोगों को प्रभावित करेंगी, और सामाजिक दृष्टिकोण से आपके दोस्तों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पार्टनर के साथ जो भी मतभेद है, उन्हें सुलझाने का भी मौका मिलेगा। सेहत के मामले में भी दिसंबर में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
मकर राशि
इस महीने मकर राशि के जातकों को शनि ग्रह के प्रभाव से दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलने की संभावना है। अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो आपके करीबी लोग उसे सुलझाने में मदद कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंताएँ भी इस माह दूर हो सकती हैं। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और आप अपनी बातों को सहज और स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। अगर आपने नई योजनाएँ बनाई हैं, तो उनसे आपको लाभ मिलने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति से आपकी वित्तीय समस्याएँ हल हो सकती हैं। इस महीने किस्मत आपका साथ दे सकती है, जिससे जो कार्य रुके हुए थे, वे भी अब सफल हो सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
