Latest Updates
-
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल -
National Mango Day 2026: क्यों है आम फलों का राजा? जानें इसके खाने के 6 जबरदस्त फायदे -
National Flag Adoption Day: तिरंगा कब और कैसे बना राष्ट्रध्वज, किसने किया था डिजाइन? जानें पूरा इतिहास -
World Brain Day 2026: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, बुढ़ापे तक रहेंगे एक्टिव -
मानसून में खुजली और फंगल इंफेक्शन से बचना है? अपना लें डॉक्टर मनीषा के बताए 3 आसान आयुर्वेदिक उपाय -
अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें पीने का सही तरीका -
38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की टपरी, अब हर महीने कर रहा लाखों की कमाई, वायरल हो रही शख्स की कहानी -
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है -
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी, जिस दिन बिना मुहूर्त किए जाते हैं शुभ कार्य? जानिए तिथि और धार्मिक महत्व
Guru Asta 2023: मीन राशि में अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति का मीन राशि में अस्त होना कोई शुभ घटना नहीं है। यही वजह है कि इस अवधि में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के आयोजन से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में किये गए शुभ कार्यों का सही परिणाम नहीं मिल पाता है।
देव गुरु बृहस्पति व्यक्ति के जीवन में धन, धर्म, सम्मान, रिश्ते, संतान का कारक बनता है। 28 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त होने वाले हैं और फिर मेष राशि में गोचर करेगा।

जानते हैं बृहस्पति के मीन राशि में अस्त होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आप धार्मिक गतिविधियों से दूर रह सकते हैं। यह आपके लिए परिवर्तन का समय होगा। पैसों की बात करें तो किसी बेवजह की चीज पर आप फिजूल का खर्चा कर सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। बृहस्पति ग्रह के मेष राशि में प्रवेश के बाद से चीजें आपके पक्ष में आ जाएंगी।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
रिसर्च या पीएचडी से जुड़े छात्रों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से आप निवेश नहीं कर पाएंगे। यह भी संभव है कि इस अवधि में किये गए निवेश से आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। यदि आप संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह वक्त सही नहीं है। आपको थोड़ा और इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। विरोधी पक्ष आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर में आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपके प्रमोशन में देरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनाये रखने के लिए आपको पार्टनर के साथ समय बिताने की जरुरत है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस अवधि में सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिस्पर्धी भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इस समय में आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपके और आपके पिता के बीच गलतफ़हमी पैदा हो सकती है। बेहतर होगा आप बातचीत करके मामले को सुलझाएं। बात करते समय आपको अपने लहजे पर गौर करने की सलाह दी जाती है।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के जातकों को अचानक कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि आपको अपने शिक्षक से उचित मार्गदर्शन न मिल पाए। इस दौरान आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बच्चों की सेहत का ख़ास ख्याल रखें। विवाह के इच्छुक जातकों को अभी अडचनों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशी के छात्रों के लिए भी समय कुछ खास नहीं है।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। निजी जीवन में उथल पुथल की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है। एक-दूसरे से कुछ भी न छुपाएं। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। छोटे भाई-बहन किसी परेशानी में फंस सकते हैं और उनके साथ आपका पैसों से जुड़ा कुछ विवाद भी हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी की वजह से संवाद में परेशानी हो सकती है। आपको पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। समय की कमी आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस राशि के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता को अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समस्या का अनुभव हो सकता है। सेहत की बात करें तो गले से जुड़ी दिक्क्त आपको परेशान कर सकती है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। पार्टनर के साथ गलतफहमी के कारण बहस होने की सम्भावना है।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के जातकों को अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। छोटी सी परेशानी होने पर भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें। घर का माहौल कुछ खास नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच तनातनी की स्थिति रहेगी। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही बातचीत करके मसले का हल निकालने की कोशिश करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। पैसों को लेकर भाई-बहन से अनबन हो सकती है। मुश्किल की घड़ी में आप स्वयं में आत्मविश्वास और साहस की कमी महसूस करेंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आप अपना अहंकारी स्वभाव छोड़ दें अन्यथा जीवन की खुशियों का आनंद नहीं ले सकेंगे।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में धन का निवेश करने से बचें। इस समय आपको गले से संबंधित समस्या हो सकती है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बात करते समय आपको अपनी वाणी और लहज़े पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
मीह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कामकाज के क्षेत्र में अत्यधिक दबाव के कारण आपको दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने की सलाह दी जाती है, अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है। कुछ विवाद सामने आ सकते हैं जिन्हें आपको धैर्य के साथ सुलझाने होंगे। पैसों की बात करें तो कुछ आर्थिक दिक्कत हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या से बचने के लिए आपको बचत पर ध्यान देना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications