Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Guru Chandal Yog 2023: जानें क्या है गुरु चंडाल योग और किन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल
ग्रहों और नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ता है। जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति जीवन के हर सुख भोगता है। वहीं ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण कई समस्याएं भी देखनी पड़ती है।
चैत्र प्रतिपदा के साथ नवरात्रि का शुभ समय आरंभ हुआ और इस दौरान कई शुभ योग भी बने। भक्तों ने मां की आराधना कर इस अवधि में उनकी कृपा भी पायी।

गौरतलब है कि इस साल नवरात्र का शुभारंभ 22 मार्च से हुआ। अब इसके ठीक एक माह बाद यानि 22 अप्रैल को गुरु चंडाल योग बनने जा रहा है। जानते हैं गुरु चंडाल योग का निर्माण कैसे होता है और इसका नकारात्मक प्रभाव किन राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है।
गुरु चंडाल योग क्या होता है?

मेष राशि में दो ग्रहों की युति से गुरु चंडाल योग बनने वाला है। 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यहना पहले से ही राहु ग्रह मौजूद रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक साथ एक राशि में उपस्थित होने से गुरु चंडाल योग का निर्माण होगा। सूर्य देव भी 4 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष राशि
मेष राशि में बनने जा रहे गुरु चंडाल योग का नकारात्मक असर मेष राशि के जातकों पर नजर आ सकता है। आने वाला समय आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। मन में घबराहट और असंतोष का भाव रहेगा। सेहत को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक संकट उठाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु चंडाल योग अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य गिर सकता है। छोटी-मोटी समस्याओं से लगातार परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आपके लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। आप चाहकर भी धन की बचत नहीं कर पाएंगे। बचत किये पैसे भी खर्च हो सकते हैं। दफ्तर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। आप समस्यायों से घिरे रह सकते हैं। इस अवधि में आप धैर्य बनाये रखें।
धनु राशि
मेष राशि में बनने वाला गुरु चंडाल योग धनु राशि के जातकों की मुसीबतें बढ़ा सकता है। इस राशि के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने से बजट बिगड़ सकता है। पैसे उधर लेने की नौबत भी आ सकती है। मन में अजीब तरह का भय बना रहेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
