Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Guru Gochar 2023: बृहस्पति ने किया 13 माह बाद राशि परिवर्तन, जानें सभी जातकों पर इसका प्रभाव
व्यक्ति के जीवन में ग्रहों-नक्षत्रों की बहुत बड़ी भूमिका है और उन्हीं में से एक है बृहस्पति ग्रह। देव गुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। यह ग्रह किसी भी राशि में लगभग 13 महीने तक विराजमान रहते हैं।
बृहस्पति 22 अप्रैल की सुबह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं और अब वहां वो 1 मई 2024 तक उपस्थित रहेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को इस गोचर से अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। आपके अपने अंदर अत्यधिक ऊर्जा महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपनों का ही दिल दुखा सकते हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आएगी, मगर आप उनसे उबर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
वृषभ राशि:
इस गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने काम पूरे करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। विदेशों में रह रहे सम्पर्कों से कोई बुरा समाचार मिल सकता है। इस अवधि में आपको पैसे उधार न देने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।
मिथुन राशि:
गुरु ग्रह के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पूर्व में कहीं अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे जोड़ों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी। आप इस अवधि का भरपूर आनंद लेंगे।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को इस अवधि में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी बहस हो सकती है। हालांकि आप धैर्य से इस स्थिति को संभाल लेंगे। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसका निपटारा होगा। आप घर या फिर वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों का झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसलों की हर कोई तारीफ़ करेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। आपको इस अवधि में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। विवाह की बात किसी वजह से अटक सकती है। विवाद से दूरी बनाये रखें अन्यथा कोर्ट तक मामला पहुंच सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्ते में कलह बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति का माला सुलझने से लाभ हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने की संभावना है।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बहुत दिनों से अटका हुआ कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा लेकिन जो जातक साझेदारी में बिजनेस करते हैं वो थोड़ा सावधान रहें। आप अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को बृहस्पति गोचर से मिलाजुला फल प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में यात्रा का योग बन रहा है जिससे आपको लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। जो जातक विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
धनु राशि:
धनु राशि के छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के नौकरीपेशा जातक दफ्तर में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान प्राप्ति के इच्छुक जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि:
मकर राशि के लोगों पर गुरु गोचर का प्रभाव कुछ ख़ास नहीं रहेगा। परिवार में जारी कलह और झगड़ों के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी भी तरह के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ी दिक्क्त नहीं होगी। आमदनी का जरिया बना रहेगा।
कुंभ राशि:
गुरु गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। आपको हर परिस्थिति में उनका साथ मिलेगा। इस अवधि में आपका भाग्योदय होगा और आपके सभी अटके हुए काम बन पड़ेंगे। विदेश जाने के इच्छुक जातक इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान किये गए कार्यों की सराहना होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीद के अनुसार नतीजे प्राप्त होंगे।
मीन राशि:
बृहस्पति ग्रह मीन राशि से निकलकर ही मेष राशि में पहुंचे हैं। इस गोचर का अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में आप भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। आप अपनी वाक् पटुता से मुश्किल परिस्थितियों को भी सहजता से संभाल लेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। दफ्तर में आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, सतर्क रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications