Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Guru Purnima 2024 Rashifal: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है बेहद दुर्लभ योग, ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
Guru Purnima 2024 Rashifal: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत ही अधिक महत्व है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व को मनाया जाता है। यह दिन गुरु को समर्पित होता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही इस दिन महाभारत के रचयिता ऋषि वेदव्यास का भी जन्म हुआ था। इसी कारण से इसे वेद पूर्णिमा भी कहा जाता है।
इस दिन स्नान, दान का भी अधिक महत्व होता है। बता दे इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 21 जुलाई को है। इस दिन ग्रह और नक्षत्र का महासंयोग हो रहा है। जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं गुरु पूर्णिमा का दिन किन राशियों के लिए होगा लकी।

गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग
हिंदू पंचांग के मुताबिक गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातः काल 5:57 से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो संपूर्ण दिवस रहने वाला है। इसके अलावा उत्तराषाढ़ नक्षत्र भोर से लेकर मध्य रात्रि तक 12:14 तक रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग विष्कुंभ योग का निर्माण भी हो रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क राशि में सूर्य और शुक्र विद्यमान है। जिससे दोनों ग्रहों की युति से शुक्र आदित्य योग निर्माण हो रहा है। वृषभ राशि में मंगल और गुरु ग्रह बृहस्पति विराजमान रहेंगे।
इसके साथ ही राहु मीन में, केतु कन्या राशि में, शनि अपने स्वराशी मूल त्रिकोण कुंभ में है, जिससे शश राज योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही बुद्ध सिंह राशि में है और चंद्रमा मकर राशि में विद्यमान रहेंगे। गुरु के वृषभ राशि में रहने से कुबेर राज योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य और शनि षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए कुछ राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें गुरु पूर्णिमा पर सुखद परिणाम प्राप्त होंगे-
गुरु पूर्णिमा 2024 राशिफल
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल और गुरु बृहस्पति विद्यमान है। इस राशि के जातकों का माता-पिता और संपूर्ण परिवार के सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। खासकर माँ के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे। इसी के साथ परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए यह दिन सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इन्हीं क्षेत्रों में कई नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। पुराने समय में किए गए निवेश इस समय रिटर्न समेत आपको बंपर लाभ प्राप्त करा सकते हैं। पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति में आप हर दृष्टिकोण से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन का भी समय काफी स्वर्णिम होने वाला है। आपके जीवन साथी के साथ यह समय मधुर रूप से व्यतीत होगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस राशि में बुध लग्न भाव में विद्यमान है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को सभी कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से विस्तार कर सकते हैं। इससे जुड़े कई नये प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। बेरोजगारों को लंबे अंतराल बाद एक अच्छी जगह नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। इसके साथ ही इस समय आपका पारिवारिक माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे अरसे बाद आप राजनीतिक रूप में कदम रख सकते हैं जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बन सकता है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अनेकों फायदे प्राप्त हो सकते हैं। लंबे अंतराल पहले और पुराने समय में किए गए निवेश में आपको रिटर्न समेत बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारों को एक अच्छी खासी नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वालों को वेतनमान समेत पदोन्नति का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही साथ कार्य करने वाले सहकर्मियों का भरपूर साथ भी प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से आप मुक्त रहेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आय के नए-नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता और समस्त परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ प्राप्त होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
