Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Guru Pushya Yoga: इन सौभाग्यशाली राशियों को मिलेगा दुर्लभ गुरु पुष्य योग का लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों द्वारा बनने वाले योग व्यक्ति के भाग्य, उसके व्यवहार और उसके कर्मों को सीधा प्रभावित करते हैं। ये योग ग्रहों की परिस्थितियों में परिवर्तन के कारण बनते हैं।
ऐसा ही एक योग गुरु पुष्य योग होता है, जो गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने पर बनता है। इस वर्ष यह गुरु पुष्य योग बेहद दुर्लभ होगा, क्योंकि मई के बाद सीधा दिसम्बर में यह योग बनेगा। 25 मई को गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है।

गुरु पुष्य योग के साथ साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी इस दिन बनेंगे। 25 मई को गुरु पुष्य योग के साथ साथ अन्य योगों के बनने से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और उनपर धनवर्षा होगी। जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां -
वृषभ राशि
गुरु पुष्य योग का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलने वाला है। व्यापार में लगे हुए जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी में भी आमदनी वृद्धि के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि के छात्र जातकों के लिए यह योग अच्छा समय लेकर आएगा। साथ ही नए लोगों से मुलाकात होगी जो आपको विशेष रूप से सहायता प्राप्त करा सकेंगे। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के भाग्य में भी गुरु पुष्य योग शुभता लेकर आ रहा है। योग के प्रभाव से जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय भाग्य का साथ जातकों को मिलेगा और आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि
गुरु पुष्य योग के प्रभाव से बिज़नेस में फायदा मिलेगा और व्यापारी जातकों का समय अच्छा गुज़रेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वहीं सेहत का आपकी बेहतर होगी। योग के प्रभाव से स्वास्थय लाभ मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को गुरु पुष्य योग से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। धन निवेश के लिए यह समय बहुत शुभ होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपको ही फायदा मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में सहकर्मियों को पूरा सहयोग मिलेगा। योग के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पूर्ण सहयोग मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
