Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
पूरे 700 सालों बाद बना अद्भुत संयोग, गुरु-शुक्र आये आमने सामने, नए साल से पहले ही इन 4 राशियों की होगी मौज
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान अपनी राशि में बदलाव करते हैं। इस दौरान कभी-कभी ग्रहों के संयोजन से शुभ या अशुभ योग का निर्माण भी हो जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का ही नहीं, इस अवधि में बनने वाले इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है।
कई बार ऐसी स्थिति भी बन जाती है जब दो ग्रह विचरण करते हुए एक साथ नजर आ जाते हैं। एक ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल गुरु और शुक्र एक दूसरे के आमने-सामने हो गए हैं।

इस तरह की स्थिति बहुत दुर्लभ होती है और कई सौ वर्षों में देखने को मिलती है। शुक्र और गुरु के एक दूसरे के आमने सामने हो जाने से शुक्र और गुरु एक दूसरे को सामने से देखेंगे। यह संयोग करीब 700 सालों के बाद बना है। ग्रहों की यह स्थिति 29 नवंबर को बनी है। इसकी बदौलत पांच योग का निर्माण भी हुआ है और ये हैं शश राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग, मालव्य राजयोग, नवपंचम और रूचक राजयोग।
गुरु और शुक्र के आमने सामने आ जाने से और इन सभी राजयोग का निर्माण होने से सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।
मेष राशि :
गुरु और शुक्र की स्थिति में आये बदलाव और अन्य योगों के निर्माण का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों को मिलने की पूरी उम्मीद है। इस राशि के लोगों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है हालांकि ये दौरा काम के सिलसिले में होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल होगा। पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
कर्क राशि :
शुक्र और गुरु की स्थिति का लाभ कर्क राशि के जातकों को भी मिलने की पूरी उम्मीद है। बेरोजगार जातकों को इस अवधि में खुशखबरी मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए ये समय उम्दा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी योजना ला सकते हैं।
कन्या राशि :
700 सालों के बाद गुरु और शुक्र की स्थिति जो बनी है उसका फायदा कन्या राशि के जातक भी उठा सकेंगे। इस अवधि में आपके जीवन में सभी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जो जातक अपनी मौजूदा नौकरी से परेशान होकर नयी जॉब की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। आप इस दौरान राहत की सांस लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के भी योग बन रहे हैं।
धनु राशि :
29 नवंबर को बनी गुरु और शुक्र की स्थिति तथा साथ ही बने 5 अलग अलग महायोग धनु राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने की उम्मीद है। यात्रा का योग नजर आ रहा है। संभावना है कि आप काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे और ये आपके लिए फलदायी भी रहेगी। इस अवधि में आपके जो कार्य हाथ में लिया है उसमें आपको सफलता हासिल होगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
