Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hanuman Jayanti 2023 Mantra: इस हनुमान जयंती पर राशिनुसार मंत्र का करें जाप, बजरंगबली करेंगे उद्धार
पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बजरंगबली हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती की तिथि सबसे उत्तम दिनों में से एक है।
भक्तों की ऐसी आस्था है कि स्मरण मात्र से बजरंगबली व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस साल हनुमान जयंती 6 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

इस मौके पर श्रद्धालु भगवान हनुमान के मंदिरों में जाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन बल-बुद्धि के देव को प्रसन्न करने के लिए भक्त मंत्रों का जाप करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार आपको किन मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।
मेष और वृश्चिक-
मेष अग्नि राशि है जिस पर सूर्य और शनि का शासन है। वहीं वृश्चिक जल राशि है जिस पर शुक्र और चंद्रमा का शासन है। दोनों राशियां 'ऊँ अंग अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप कर सकती है।

वृषभ और तुला:
वृषभ एक पृथ्वी राशि है जो शुक्र और मंगल द्वारा शासित है। दूसरी ओर, तुला एक वायु राशि है और शनि तथा बृहस्पति द्वारा शासित है। दोनों राशियां 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जाप कर सकती है।
मिथुन और कन्या राशि:
मिथुन वायु राशि है और कन्या पृथ्वी राशि है। मिथुन राशि पर शनि और बृहस्पति ग्रह का शासन है और कन्या राशि पर शुक्र और मंगल का शासन है। दोनों राशियां इस मंत्र का जाप करें - अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।

धनु और मीन:
धनु अग्नि राशि है जिस पर सूर्य और शनि का शासन है। मीन एक जल राशि है जिस पर शुक्र और चंद्रमा शासन करते हैं। दोनों राशियां 'ऊँ हनुमते नमः' मंत्र का जाप कर सकती हैं।
मकर और कुम्भ राशि:
मकर एक पृथ्वी राशि है और कुंभ एक वायु राशि है। मकर राशि पर शुक्र और मंगल का शासन है और वहीं कुंभ राशि पर शनि और बृहस्पति शासन करते हैं। दोनों राशियां 'ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्व शत्रु संहारणाय सर्वरोगाय सर्व वशीकरण रामदूताय' मंत्र का जाप कर सकती हैं।
कर्क राशि:
कर्क एक जल राशि है जो शुक्र और चंद्रमा ग्रह द्वारा शासित है। हनुमान जयंती पर इस राशि के भक्त 'ॐ अंजनेय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत प्रचोदयात।।' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
सिंह राशि:
यह एक अग्नि राशि है और इस पर शनि और सूर्य ग्रह का शासन है। आप 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
इन सभी मंत्रों के अलावा, भक्त बजरंगबली की कृपा पाने के लिए शक्तिशाली भक्ति गीत बजरंग बाण का गायन कर सकते हैं। जो व्यक्ति पूर्ण विश्वास और आस्था के साथ इसका जाप करता है उसके जीवन से सभी बढ़ाएं दूर होती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
