Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Hanuman Jayanti 2023 Upay: इन आसान मगर अचूक उपायों से बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट, हरेंगे सब पीड़ा
चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 6 अप्रैल को पड़ेगी। महाबली हनुमान के जन्म जयंती का यह दिन उनकी अर्चना के लिए काफी विशेष दिन होता है।
बजरंगबली हनुमान भगवान शिव के 11वें अवतार और भगवान राम के परमभक्त थे। उन्होंने श्री राम के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा का प्रमाण कई मौकों पर दिया। संकट से बचाने वाले महाबली हनुमान जयंती के दिन कुछ उपाय करके आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं-

आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए कारगर होगा। हनुमान जयंती के दिन वट वृक्ष के 11 पत्ते लेकर उस पर लाल चन्दन से श्री राम लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे घर में आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह उपाय
यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो यह उपाय आपके लिए है। हनुमान जी के कंधे पर लगे सिन्दूर को रोगी के माथे पर तिलक के स्वरूप में लगाएं। इससे उनकी सेहत बेहतर होगी और रोगों से मुक्ति मिलेगी।

नौकरी में उन्नति के लिए उपाय
बहुत प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद भी यदि नौकरी और व्यापार में उन्नति नहीं मिल रही है तो यह उपाय आपकी सहायता कर सकता है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के सामने दीपक जलाएं और 'ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' मन्त्र का रुद्राक्ष माला से 108 जाप करें। इससे व्यवसाय और नौकरी में पदोन्नति व वृद्धि प्राप्त होती है।
सुंदरकांड का करें पाठ
हनुमान जयंती के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और बूंदी के लड्डू गरीबों में बांटें। इससे ना केवल शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। बल्कि संतान प्राप्ति के भी योग बनते हैं।

शत्रुओं की बाधा से बचने के लिए करें यह उपाय
हनुमान जयंती के दिन महाबली हनुमान को सिंदूरी रंग की लंगोट या कपड़ा और पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद कच्ची धानी के तेल का दीपक जलाएं, उसमें लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। ऐसा करने से दुश्मनों द्वारा खड़ी की जा रही परेशानी और संकटों से मुक्ति मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
