Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Hanuman Jayanti 2024: मिलिए हनुमान जी की प्रिय राशियों से, इन जातकों पर हमेशा रहती है उनकी कृपा दृष्टि
Lord Hanuman Favourite Zodiac Signs: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माता अंजनी के कोख से भगवान बजरंगबली का जन्म हुआ था प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा पर बड़ी ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जी के पिता सुमेरु के राजा केसरी थे।
इस वर्ष 23 अप्रैल, मंगलवार के दिन को श्री राम जी के परम भक्त तथा उनके दूत हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस ख़ास दिन का प्रभाव 12 विभिन्न राशियों पर भी पड़ेगा। जानते हैं हनुमान जी किन राशियों पर बरसाते हैं अपनी अधिक कृपा-
Lord Hanuman Favourite Zodiac Signs in Hindi

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक हनुमान जी की कृपा विशेष रूप से मेष राशि के लोगों पर अधिक पड़ती है। मेष राशि के जातको के कार्यों में भगवान हनुमान जी की कृपा से किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। जातकों को हनुमान कृपा के कारण पैसों की तंगी भी देखने को नहीं मिलती। मेष राशि के जातक रोग दोष कष्ट समेत अनेक प्रकार के परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जातकों को नई शुरुआतों में सफलता मिलती है।
सिंह राशि
मेष राशि के पश्चात भगवान हनुमान जी की कृपा सिंह राशि पर भी विशेष रूप से पड़ती है। बजरंगबली की कृपा से किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति से छुटकारा मिल जाता है। सिंह राशि के जातक इसी कारण कैरियर में तेजी से तरक्की करते हैं। सिंह राशि के जातक बुद्धिमान तथा चतुर होते हैं और इन गुणों में विस्तार होता है। महाबली की कृपा से जातक अपने परिवार को हमेशा साथ लेकर चलते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों पर बजरंगबली की अपार कृपा बरसती है। जिसके कारण वह हर संभव अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते है। साथ ही वे अपने करियर में नए आयाम तथा ऊंचाइयों को छूते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से ये जातक बहुत ही शिक्षित एवं सरल सहज होते हैं, इसलिए हनुमान जी के आशीर्वाद से इनका सामाजिक मां सम्मान अव्वल दर्जे का रहता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में आने वाली सभी संकटों से भगवान हनुमान जी रक्षा करते हैं तथा इन लोगों को बड़े-बड़े संकटों से बाहर निकालते हैं। भगवान बजरंगबली की कृपा से कुंभ राशि के जातकों पर किसी भी प्रकार को धन की समस्या नहीं होती और नए-नए आय के स्रोत प्राप्त होते रहते हैं। परिणाम स्वरूप जातक नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में भी बहुत ही तरक्की करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
