Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे शक्ति व संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद मांगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में -

सरसों के तेल और लौंग का उपाय
हनुमान जयंती के दिन पूजा के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें दो लौंग डाल दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
हनुमान कवच का पाठ करें
हनुमान जयंती पर हनुमान कवच का पाठ करना भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसे पढ़ने से मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और व्यक्ति खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। इस दिन बूंदी या मीठे प्रसाद को हनुमान जी को अर्पित करने के बाद जरूरतमंद लोगों, खासकर बच्चों में बांटना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
हनुमान जी को चढ़ाएं चोला
हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी को चोला अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सिंदूर, चमेली का तेल और मीठे पान के साथ चोला चढ़ाया जाता है। पूजा के बाद उसी सिंदूर को थोड़ा सा अपने माथे पर लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा बनी रहती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पंचमुखी हनुमान जी की पूजा और हनुमान कवच का पाठ
जिन लोगों पर शनि की ढैया या साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा हो, उनके लिए हनुमान जयंती का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन पंचमुखी हनुमान की पूजा करना और हनुमान कवच का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही पीले फूल अर्पित कर उन्हें जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस विधि को श्रद्धा से करने पर शनि से जुड़े कष्ट कम होते हैं और जीवन में राहत मिलने लगती है।
सुंदरकांड का पाठ करें
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा के साथ उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने घी के दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सच्चे मन और विश्वास के साथ किया गया यह उपाय व्यक्ति की इच्छाओं को पूरा करने में सहायक माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
