Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Happy Parents' Day 2023: इस पेरेंट्स डे को बनाएं ख़ास, राशिनुसार गिफ्ट्स चुनकर मम्मी-पापा को दें सरप्राइज
अपने बच्चों के लिए माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 23 जुलाई 2023 को नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए माता-पिता जो प्रतिबद्धता दिखाते हैं, उसकी तुलना नहीं की जा सकती है।
ऐसे में अपने प्यारे माता-पिता को कुछ उपहार देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप पूरी लाइफ उनके साथ रहे हैं और ऐसे में उनकी पसंद का ध्यान रखकर ही तोहफा चुनना बेहतर होगा।

ऐसे ज्योतिष शास्त्र इसमें आपकी मदद कर सकता है। यहां आप जान सकते हैं कि राशि के अनुसार आपके पेरेंट्स को क्या पसंद आएगा और उनके लिए किस तरह का गिफ्ट अच्छा रहेगा।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस राशि के लोग दिल से हमेशा जवान रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी को देखते हुए आप इन्हें स्लोगन टी-शर्ट या नियॉन जैकेट गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई:
इस राशि के माता-पिता अपने बच्चों के लिए सब कुछ करते हैं। उन्हें हर ख़ुशी देने के लिए सभी तरह की कोशिश करते हैं। आप इस पेरेंट्स डे के लिए उनके लिए एक अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं। आप उनके लिए डिनर का प्लान कर सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
इस राशि के माता पिता हमेशा व्यस्त रहते हैं। इनके कई शौक और हॉबी रहती हैं मगर इनका पूरा ध्यान अपने बच्चों पर होता है। इसलिए, इस पेरेंट्स डे पर आप उनकी रूचि को ध्यान में रखते हुए किताब, पौधे और बागवानी किट, एक सिलाई किट और बहुत कुछ उपहार में दे सकते हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि के लोगों को घर पर रहना ज्यादा पसंद होता है। ये किसी काम को लेकर ही घर से बाहर जाना पसंद करते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा में बदलाव करके उन्हें खुश कर सकते हैं। आप उनके लिए खाना बना सकते हैं और घर की साफ-सफाई करके उन्हें आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस राशि के पेरेंट्स काफी ग्लैमरस और बहुत अच्छे लीडर होते हैं। इनके पास बहुत सारी ज़िम्मेदारियां रहती हैं। आप पेरेंट्स डे पर उनके लिए घर पर स्पा ट्रीटमेंट या अच्छा फेशियल बुक करा सकते हैं।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस राशि के माता पिता समय के बेहद पाबंद होते हैं, खासकर तब जब बात अपने बच्चों की आती है। आप इनके लिए एक सुंदर सी वॉच खरीद सकते हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
ये हमेशा ऊर्जा से भरपूर और सक्रिय रहते हैं, हालांकि, ये अपनी ज्यादातर ऊर्जा अपने बच्चों पर ही खर्च करते हैं। आप अपने पेरेंट्स को रिलैक्स करने के लिए उन्हें एक ट्रिप पर भेज सकते हैं ताकि वो रोजाना की जिम्मेदारियों से थोड़ा समय अपने लिए निकाल सकें।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस राशि के पेरेंट्स बहुत प्यारे होते हैं और बच्चों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इनका नेचर काफी मजाकिया होता है और इन्हें हास्य की समझ भी बहुत अच्छी रहती है। आप स्टैंडअप कॉमेडी शो या कॉमेडी फिल्म की टिकट गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के पेरेंट्स काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और ये कभी भी सीखना बंद नहीं करते हैं। उन्हें जब भी कोई दिलचस्प चीज़ मिलती है तो वे अपने बच्चों के साथ उसे साझा करते हैं। आप उनके इस शौक को पूरा करने के लिए उनकी पसंद की किताबें दे सकते हैं।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि के लोग वैसे तो लापरवाह रहना पसंद करते हैं लेकिन जब बात अपने बच्चों की आती है तो वे बेहद जिम्मेदार होते हैं। आप उन्हें एक आरामदायक कम्बल उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इस राशि के लोग अपनी समस्याओं को अपने तक ही सीमित रखते हैं और अपने बच्चों पर किसी भी बात का असर नहीं पड़ने देते हैं। आप अपने पेरेंट्स को एक डिजिटल एल्बम गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
मीन राशि के लोग बेहद सहानुभूतिशील होते हैं और उन्हें सहारा देने के लिए एक कंधे की भी जरूरत होती है। मगर अपने बच्चों की देखभाल में ये सबकुछ भूल जाते हैं। आप उन्हें हेडफोन उपहार में दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications