Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पित्तर होंगे प्रसन्न
Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या, सावन माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन दिन पितरों की शांति के लिए पूजा की जाती है और दान किया जाता है। लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं और वहां दान-पुण्य करते हैं। इस बार हरियाली अमावस्या 24 जुलाई 2025 दिन वीरवार को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से किया गया दान न केवल पितरों को संतुष्ट करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से पितृदोष को भी दूर करता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हरियाली अमावस्या के दिन नदी या पवित्र जल स्रोत में स्नान कर पितरों के नाम तर्पण करना और फिर दान देना अत्यंत शुभ माना जाता है।
अगर आप संभव न हो तो घर पर ही स्नान करके गाय, ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान कर सकते हैं। अगर आप भी हरियाली अमावस्या के दिन कुछ विशेष दान करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजें जिनका दान इस दिन बेहद पुण्यकारी माना जाता है।

हरियाली अमावस्या पर करें ये 5 पुण्यदायी दान
1. तिल और काले वस्त्र का दान
पितृ दोष निवारण के लिए तिल और काले वस्त्रों का दान सबसे प्रभावी माना गया है। इसे करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

2. अन्न और गुड़ का दान
अन्न, विशेष रूप से चावल और गुड़ का दान जरूरतमंदों को करना अत्यंत पुण्यकारी होता है। इससे पितरों को तृप्ति मिलती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

3. धातु के पात्र (पीतल/कांसे) का दान
पीतल या कांसे के पात्रों का दान शास्त्रों में शुभ बताया गया है। यह पितरों के आशीर्वाद को प्राप्त करने का श्रेष्ठ उपाय है। आप हरियाली अमावस्या पर धातु के पात्रों का दान कर पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं।

4. सात प्रकार के अनाज का दान (सप्तधान्य)
सप्तधान्य - गेहूं, चना, मूंग, मसूर, ज्वार, बाजरा, और तिल - इनका मिश्रण बनाकर गरीबों को दान देना अत्यंत शुभफलदायी होता है। हरियाली अमावस्या पर इन चीजों का जरूर दान करें।

5. छाता, चप्पल और जल पात्र का दान
वर्षा ऋतु होने के कारण इस दिन छाता, चप्पल, और तांबे के जल पात्र का दान करना अत्यधिक फलदायक होता है।

यह यात्राओं में सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
