Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Hariyali Teej Gifts: तीज पर पत्नी को देना है खूबसूरत तोहफा, तो यहां देखें राशि के अनुसार बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज
हरियाली तीज का दिन बेहद नजदीक है। इस साल यह पर्व 19 अगस्त को मनाया जायेगा। सुहागिन महिलाओं के बीच हरियाली तीज का व्रत काफी लोकप्रिय है। वो अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए इस दिन कठोर निर्जला व्रत करती हैं।
इस मौके पर पति देव भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा हो भी क्यों न! पत्नियां यह व्रत अपने पीटीआई की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और कामयाबी के लिए तो रखती हैं।

इस साल आप अपनी पत्नी के लिए हरियाली तीज का दिन ख़ास बनाएं। यहां हम राशिनुसार गिफ्ट आईडिया बता रहे हैं जो आप हरियाली तीज के दिन अपनी पत्नी को दे सकते हैं।
मेष राशि:
आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उन्हें मूंगे का लॉकेट या अंगूठी, तांबे की कोई वस्तु या कोई लाल मिठाई दे सकते हैं।
वृषभ राशि:
आपकी पत्नी की राशि वृषभ है तो हरियाली तीज के दिन उन्हें परफ्यूम, डिज़ाइनर कपड़े या फिर ज्वेलरी गिफ्ट में दे सकते हैं।
मिथुन राशि:
आपकी वाइफ मिथुन राशि की हैं तो उन्हें हरियाली तीज के पावन दिन पर हरे रंग की वस्तुएं तोहफे में दें। उन्हें आप हरे रंग की चूड़ियां, ड्रेस या फिर पन्ना रत्न से बनी कोई चीज दे सकते हैं।
कर्क राशि:
आपकी पत्नी की राशि कर्क है तो उन्हें आप चाँदी की बनी वस्तु तोहफे में दे सकते हैं। आप उनके लिए ब्रेसलेट, पायल, बिछिया ले जा सकते हैं।
सिंह राशि:
आपकी धर्मपत्नी की राशि सिंह है तो उन्हें आप हरियाली तीज के शुभ दिन पर सोने से बनी चीजें तोहफे में दे सकते हैं। आप गोल्ड ज्वेलरी के अलावा तांबे या फिर सुनहरे रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि:
यदि आपकी पत्नी कन्या राशि की हैं तो उन्हें हरियाली तीज के दिन उन्हें गणपति भगवान की मूर्ति तोहफे में दे सकते हैं। इसके अलावा उन्हें पन्ने की अंगूठी या फिर कमर में पहनने वाली कोई वस्तु भेंट कर सकते हैं।
तुला राशि:
यदि आपकी जीवनसंगिनी की राशि तुला है तो उन्हें हरियाली तीज पर संगमरमर की बनी कोई चीज गिफ्ट करें। साथ ही आप उन्हें चांदी की कोई ज्वेलरी या परफ्यूम भी दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो उन्हें लाल रंग के वस्त्र, तांबे से बनी कोई वस्तु या फिर लाल गुलाबों का गुलदस्ता आप तोहफे में ले जा सकते हैं।
धनु राशि:
आपकी धर्मपत्नी की राशि धनु है तो उन्हें हरियाली तीज के दिन खुश करने के लिए पीले रंगे के वस्त्र, गोल्ड ज्वेलरी या फिर पीले रंग की मिठाई गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर राशि:
आपकी पत्नी मकर राशि की हैं तो हरियाली तीज के दिन उन्हें कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स देकर सरप्राइज दे सकते हैं। आप उन्हें मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ हेडफ़ोन आदि दे सकते हैं।
कुंभ राशि:
आपकी जीवनसंगिनी कुंभ राशि की हैं तो उनके लिए हरियाली तीज पर नीले रंग की साड़ी, सूट या कोई ड्रेस दे सकते हैं। कोई एंटीक पीस भी आप गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि:
यदि आपकी वाइफ मीन राशि की हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा किताबें आप गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी, कॉस्मेटिक आइटम्स या फॉर पीले रंग का सजावटी सामान भी दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
