Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Hariyali Teej 2023 Lucky Colour: इस हरियाली तीज पर पहने अपनी राशि के अनुसार लकी रंग की साड़ी
Hariyali Teej 2023 Par Kaun Se Rang Ki Saree Pahane: सुहागिन महिलाओं के बीच हरियाली तीज व्रत को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। महिलाएं बेसब्री से इस उत्सव का इंतजार करती हैं।
हरियाली तीज के दिन निर्जला व्रत करने का विधान है। इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। जानते हैं हरियाली तीज के दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए महिलाओं को अपनी राशि के अनुसार कौन सा रंग धारण करना चाहिए।

मेष राशि:
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज 2023 के मौके पर लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। हरियाली तीज 2023 के मौके पर इस राशि की स्त्रियों को सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
मिथुन राशि:
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। हरियाली तीज 2023 पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए मिथुन राशि की विवाहिताओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
कर्क राशि:
कर्क राशि के ग्रह चंद्रमा हैं। कर्क राशि की महिलाओं को इस हरियाली तीज पर नारंगी, लाल या सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
सिंह राशि:
इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सिंह राशि की महिलाओं को हरियाली तीज व्रत के दिन पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
कन्या राशि:
कन्या राशि के स्वामी ग्रह भी बुध देव हैं। आप भी हरियाली तीज के मौके पर शिवजी और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए हरे रंग की साड़ी पहनें।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। आपको हरियाली तीज के मौके पर सिल्वर साड़ी पहननी चाहिए।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल है। इस हरियाली तीज पूजा के लिए आप मैरून रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
धनु राशि:
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस पावन दिन पर आप पीले रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि देव है। इस राशि की महिलाओं के लिए हल्की नीली रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के ऊपर भी शनि देव का आधिपत्य है। आपके लिए भी हल्के नीले रंग की साड़ी अच्छा विकल्प है।
मीन राशि:
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति ग्रह है। इस राशि की महिलओं को तीज की पूजा के लिए पीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
