Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Teej 2023 Rashifal: तीज पर इन 4 राशि की महिलाओं को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, पतिदेव बरसाएंगे प्यार
Hariyali Teej 2023 Lucky Rashifal: पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।
यह दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं और माता पार्वती और भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा करके उनका आशीर्वाद मांगती हैं।

इस साल हरियाली तीज का पर्व बहुत ख़ास होने वाला है क्योंकि इस दिन रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग बन रहे हैं। ऐसे में हरियाली तीज पर कुछ राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। जानते हैं हरियाली तीज 2023 किस राशि की महिलाओं के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
मेष राशि:
मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस मौके पर आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ योग आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगे। पति की तरक्की में आप अहम भूमिका निभाएंगी। मां पार्वती और भोलेनाथ के आशीर्वाद से आप नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
वृषभ राशि:
इस साल की हरियाली तीज वृषभ राशि की महिलाओं के लिए बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ आपकी प्रार्थना जरूर स्वीकार करेंगे। आप सच्चे मन से उनकी आराधना करें। उनकी कृपा से घर में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपकी पर्सनालिटी में भी निखार आएगा। यदि वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो उसका निवारण हो जाएगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए इस साल की हरियाली तीज बेहद लकी साबित होगी। विवाहित महिलाओं के जीवन में चल रही उथल पुथल शांत होगी। मां पार्वती की विशेष कृपा रहेगी। इस राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को आर्थिक फायदा होगा। शादी योग्य कन्याओं के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
मकर राशि:
मकर राशि की महिलाओं के वैवाहिक जीवन में खुशहाली का आगमन होने वाला है। इस साल की हरियाली तीज आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन शांत होगी और फिर से एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। कामकाज से जुड़ी जो समस्याएं आ रही थीं उनका निवारण भी माता पार्वती के आशीर्वाद से हो जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
